आज शनिवार, 11 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, जो दो दिवसीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। जहां उनकी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय हुई। उधर, बहामास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। इधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच के बीच ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर अब तक जांच की आंच नहीं पहुंची है, जबकि दस्तावेजों में अनिल मिश्रा की भूमिका प्रमुख बताई जा रही है। खेल जगत में फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना फ्रांस से होगा। वहीं, देशभर में सक्रिय मानसून के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। रक्षा क्षेत्र में भारतीय वायुसेना ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं की रैंकिंग में लगातार तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उधर, दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'महेंद्रगिरि' को नौसेना में शामिल करेंगे। विज्ञान जगत में भारतीय वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासाउंड तकनीक से मुंह के कैंसर के इलाज में नई उम्मीद जगाई है। वहीं, ईरान ने अमेरिका पर भरोसा न होने की बात दोहराते हुए समझौता टूटने की स्थिति में कड़े जवाब की चेतावनी दी है।
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन
- फोटो : अमर उजाला
PM Modi New Zealand Visit: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंच गए, जिसे दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। उनकी शनिवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ अहम बैठक होनी है, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लागू करने की पुष्टि की जा सकती है। इसके अलावा, दोनों देशों में रक्षा, खेल, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
पढ़ें पूरी खबर...
बहामास में विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
बहामास में भीषण विमान दुर्घटना: हादसे में 10 लोगों की मौत, जांच के बीच फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक
कैरेबियन देश बहामास में शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सरकार ने जांच पूरी होने तक फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह हादसा नॉर्थ एंड्रोस में हुआ, जो बहामास की राजधानी नासाउ के पश्चिम में स्थित द्वीपीय क्षेत्र है।
पढ़ें पूरी खबर...
1
- फोटो : अमर उजाला
Ram Mandir Chori : एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका कहीं पर भी जिक्र नहीं है। उसकी एक बड़ी वजह यह है कि लिखापढ़ी में ऐसे किसी भी दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर नहीं मिले, जिससे प्रकरण में उनका नाम आ सके। ऐसे सभी कार्य डॉ. अनिल मिश्रा ही देखते थे। लिहाजा अनिल मिश्रा तो नप गए, लेकिन अब तक चंपत राय तक जांच की आंच नहीं पहुंची। पढ़ें पूरी खबर...
स्पेन ने बेल्जियम को हराया
- फोटो : Fifa.com
Spain vs Belgium: फाबियन रूइज और मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, अब फ्रांस से होगा महामुकाबला
फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में स्पेन के लिए फाबियन रूइज और मिकेल मेरिनो ने गोल किए, जबकि बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलारे ने एकमात्र गोल दागा। अब सेमीफाइनल में स्पेन का सामना मौजूदा उपविजेता फ्रांस से होगा। यह मुकाबला डलास स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
मानसून बना मुसीबत
- फोटो : अमर उजाला
आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही; IMD ने जारी किया अलर्ट
पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण में है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों राज्यों में मूसलाधार बारिश से नदियां और पहाड़ी नाले उफान पर हैं, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है।
पढे़ं पूरी खबर...
भारतीय वायुसेना का दिखा दम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
WDMMA Ranking: यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचवीं बार कैसे पछाड़ा?
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं की ताजा रैंकिंग में लगातार अपनी तीसरी स्थिति बरकरार रखी है। वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (डब्ल्यूडीएमएमए) की 2026 की रैंकिंग में भारतीय वायुसेना लगातार पांचवें आकलन में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (पीएलएएएफ) से आगे रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार
नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और अस्पताल संचालक से लेकर असली माता-पिता तक शामिल हैं। मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चार और बच्चों को सुरक्षित बरामद भी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना में शामिल करेंगे स्वदेशी युद्धपोत 'महेंद्रगिरि'
- फोटो : अमर उजाला
Defence: आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत; क्या है खासियत?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि शनिवार 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल करेंगे। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित होगा। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना यह आधुनिक युद्धपोत हमारे आत्मनिर्भर भारत के सपने और घरेलू रक्षा उद्योगों की ताकत का एक बड़ा प्रमाण है।
पढ़ें पूरी खबर...
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है कैंसर का इलाज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
जगी नई उम्मीद: अल्ट्रासाउंड से नष्ट हो सकती हैं कैंसर की कोशिकाएं, किसने किया इस तकनीक पर सफल प्रयोग?
मुंह के कैंसर के इलाज को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), बंगलूरू और एमएस रमैय्या मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि अल्ट्रासाउंड से उत्पन्न हल्का यांत्रिक दबाव कैंसर कोशिकाओं को आंशिक रूप से नष्ट कर सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ
- फोटो : अमर उजाला
Iran-US War: 'हमें अमेरिका पर कतई भरोसा नहीं', ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ बोले- जवाबी हमले के लिए हम तैयार
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को तोड़ा, तो ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। गालिबाफ ने इंडोनेशिया की संसद के अध्यक्ष अहमद मुजानी के साथ हुई बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर यह बात साझा की। उन्होंने साफ किया कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है और वे अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई को तैयार हैं।
पढ़ें पूरी खबर...