फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: MSME फॉर भारत कॉन्क्लेव आज दिल्ली में; हमास-इस्राइल के बीच पहले चरण की सहमति पढ़ें आज की सुर्खियां

Thu, 09 Oct 2025 07:20 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली में अमर उजाला के आयोजन "एमएसएमई फॉर भारत" कॉन्क्लेव में ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर रहेगा, ताकि छोटे उद्योगों को सशक्त कर आर्थिक स्थिरता बढ़े और समुद्री-क्षेत्रीय रणनीतियों के बीच व्यापार-रिश्तों का लाभ मिल सके। इसी बीच मध्यपूर्व में हमास और इस्राइल ने शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई, जिसके तहत बंधकों की रिहाई और सैनिकों की सीमित वापसी का प्रस्ताव है, जबकि वैश्विक राजनैतिक गतिशीलता में आज ब्रिटेन के पीएम और पीएम मोदी की मुलाकात भी हो रही है जिसमें विजन 2035 और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


तमिलनाडु के कफ सिरप मामले में लंबे समय तक गंभीर उल्लंघन सामने आए हैं, जिससे दवा नियंत्रण और उपभोक्ता सुरक्षा की चुनौतियां उजागर हुईं। अफगानी विदेश मंत्री मुत्ताकी का पहला भारत दौरा आज शुरू हो रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आज दिल्ली में

MSME For Bharat - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को नई दिशा देने, उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाने और “वोकल फॉर लोकल” के विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला आज भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो व एवं अवार्ड्स 2025 का आयोजन कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

हमास छोड़ेगा बंधक, पीछे हटेंगे इस्राइली सैनिक

गाजा में शांति के लिए ट्रंप प्लान - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि इस्राइल और हमास ने दो साल से चले आ रहे गाजा संघर्ष को समाप्त करने की उनकी शांति योजना के पहले चरण पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते के तहत कुछ बंधकों और कैदियों की रिहाई तथा लड़ाई रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : @narendramodi

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपने पहले भारत दौरे पर आए स्टार्मर की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बृहस्पतिवार को मुंबई में मुलाकात होगी। पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे मुंबई में प्रधानमंत्री स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

राजनाथ सिंह पहुंचे कैनबरा

राजनाथ सिंह पहुंचे कैनबरा - फोटो : X (@rajnathsingh)

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को औपचारिक दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा पहुंचे। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत पीटर खलील, ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री और वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स, चीफ ऑफ जॉइंट ऑपरेशन्स ने किया। पढ़ें पूरी खबर...

तमिलनाडु में 14 साल तक कोल्ड्रिफ सिरप के नाम पर बनता रहा जहर

कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल है। यह कंपनी 14 वर्षों से तमिलनाडु के कांचीपुरम की एक जर्जर इमारत में बेरोकटोक काम कर रही थी। यहां दवाइयां बेहद गंदगी के बीच बिना किसी उचित सुविधाओं और नियमों के पालन के बनाई जा रही थीं। पढ़ें पूरी खबर...

आज पहली बार भारत आ रहे अफगानी विदेश मंत्री

एस जयशंकर, आमिर खान मुत्ताकी - फोटो : एएनआई (फाइल)

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी बृहस्पतिवार को भारत आ रहे हैं। मुत्ताकी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं, लिहाजा विशेष छूट मिलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कर सकते हैं। उनकी भारत यात्रा को सुरक्षा परिषद से मंजूरी मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar Polls: 25 से 30 नरेंद्र और नीतीश...

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार। (फाइल) - फोटो : एएनआई

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी की सभी रैलियों में राजग के मुख्य चुनावी नारे '25 से 30 नरेंद्र और नीतीश' की झलक मिलेगी। पीएम दोनों चरणों में पांच-पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे और इस दौरान सीएम नीतीश कुमार मंच पर मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी पर बवाल, आरोपी का मकान जमीदोज

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी पर बवाल - फोटो : Amar Ujala

रामगढ़ के गांव कौलपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। घटना सामने आने पर सिख समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने गुरुद्वारा के निकट ही रहने वाले आरोपी सिख मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला के मकान को जेसीबी से जमींदोज करने के साथ ही कार को आग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर...

सेबेस्टियन लेकोर्नू - फोटो : एएनआई

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले 48 घंटे में उनके स्थान पर नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेंगे। लेकोर्नू ने यह नहीं बताया कि उन्हें कौन बदल सकता है, लेकिन उन्होंने खुद को फिर से पद संभालने के लिए अनुकूल नहीं बताया और कहा मेरा मिशन पूरा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

टाटा समूह में विवाद पर नियामक से लेकर निवेशकों की तक की नजर

रतन टाटा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
कई दशक पुराने टाटा समूह में उपजे विवाद पर अब नियामकों और निवेशकों की नजर टिकी हुई है। विवाद को सुलझाने के लिए 10 सितंबर को बोर्ड की बैठक है। इससे पहले मंगलवार को ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

कफ सिरप से मौत पर डब्ल्यूएचओ ने मांगा स्पष्टीकरण

नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान और मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप के कारण 29 बच्चों की मौत का मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत सरकार को ईमेल भेजकर इस घटना और बच्चों को दी जाने वाली दवाओं की सुरक्षा पर स्पष्टीकरण मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें