राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। 150 वर्ष पूर्व लिखे गए इस गीत के ऐतिहासिक महत्व पर निचले सदन में होने वाली चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, उच्च सदन राज्यसभा में इस पर मंगलवार को चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर वार्ता अब तेज मोड़ पर पहुंच गई है। इसी क्रम में यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक का मकसद साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करना है। एक तरफ देश के कई हिस्सों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है, वहीं पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में भी शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ, राजस्थान के कई जिले कड़ाके की ठंड से कांप उठे। 'बिग बॉस 19' का सफर समाप्त हो गया है। इसी के साथ विनर का एलान भी हो चुका है। गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट को मात देते हुए गौरव खन्ना ने शो की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सलमान खान ने फिनाले में विजेता के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का एलान किया।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
वंदे मातरम पर आज संसद में चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत
साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। 150 वर्ष पूर्व लिखे गए इस गीत के ऐतिहासिक महत्व पर निचले सदन में होने वाली चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, उच्च सदन राज्यसभा में इस पर मंगलवार को चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
एफटीए को रफ्तार देने के लिए भारत-ईयू के बीच वार्ता आज
भारत और यूरोपीय संघ। (प्रतीकात्मक तस्वीर))
- फोटो : ANI
भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर वार्ता अब तेज मोड़ पर पहुंच गई है। इसी क्रम में यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक का मकसद साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करना है। पढ़ें पूरी खबर...
सर्दी बढ़ी...कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, राजस्थान-झारखंड में शीतलहर
श्रीनगर में रविवार को दोपहर में छाया कोहरा, यहां अधिकतर इलाकों का तापमान माइनस में पहुंच गया है।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
देश के कई हिस्सों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है, वहीं पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में भी शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ, राजस्थान के कई जिले कड़ाके की ठंड से कांप उठे।
पढ़ें पूरी खबर..
वर्षों से खामियों की अनदेखी से पैदा हुए शर्मनाक हालात
छठे दिन इंडिगो ने 650 उड़ानें रद्द की।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
इंडिगो का अभूतपूर्व पतन महीनों से पनप रहे उन तनावों, असंतुलनों और प्रबंधन संबंधी खामियों का नतीजा है, जिन्हें न कंपनी ने स्वीकार किया, न नियामकों ने रोका और न सरकार ने गंभीरता से लिया। सतह पर दिखी अव्यवस्था का यह महाविस्फोट बड़े, धीमे और लगातार बनते दबाव का चरम बिंदु है। क्रू और पायलट प्रबंधन में खोखली संरचना और ओवर एक्सटेंडेड ऑपरेशंस की खामियां लगातार उजागर हो रहीं थीं।
पढ़ें पूरी खबर..
बिग बॉस 19' के विनर का एलान, गौरव खन्ना के खाते में आई ट्रॉफी
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'बिग बॉस 19' का सफर समाप्त हो गया है। इसी के साथ विनर का एलान भी हो चुका है। गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट को मात देते हुए गौरव खन्ना ने शो की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सलमान खान ने फिनाले में विजेता के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर..
तेज, असरदार और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी’, टैरिफ नीति पर बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपनी टैरिफ (आयात शुल्क) नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जिस तरीके से विदेशी देशों पर शुल्क लगा रही है, वह सबसे तेज, सीधा और असरदार तरीका है। उन्होंने कहा कि कई देश वर्षों से अमेरिका का फायदा उठाते रहे हैं, इसलिए कड़े और तुरंत असर दिखाने वाले कदम जरूरी थे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के जरिए लागू किया जाने वाला मौजूदा टैरिफ तरीका सीधा, कम जटिल और बहुत तेज है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...
हमास का बड़ा संकेत: हथियार ‘फ्रीज’ करने पर बातचीत को तैयार
इस्राइल-हमास संघर्ष के दो साल
- फोटो : ANI
गाजा में जारी संघर्ष-विराम (सीजफायर) समझौते के दूसरे चरण से पहले हमास ने एक बड़ा संकेत दिया है। इसके तहत हमास ने इस बात पर जोर दिया है कि वह अपने हथियारों को 'फ्रीज' यानी इस्तेमाल न करने या 'स्टोर' यानी सुरक्षित जगह रखने पर चर्चा करने को तैयार है। यह बात हमास की राजनीतिक ब्यूरो के वरिष्ठ नेता बसम नईम ने दोहा (कतर) में कही, जहां संगठन का बड़ा नेतृत्व मौजूद है। नईम ने कहा कि हमास संघर्ष को बढ़ने से रोकने के लिए किसी भी व्यापक समाधान पर चर्चा के लिए तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की मध्यस्थता में बने समझौते का अगला और सबसे पेचीदा चरण शुरू होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर..
पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट
निर्देशक विक्रम भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ फ्रॉड केस में मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस ने रविवार को राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया।
पढ़ें पूरी खबर..
छह साल की मोहब्बत शादी तक पहुंची, पर अधूरी रह गई दास्तां
स्मृति-पलाश
- फोटो : palash_muchhal (instagram)
शादी के कार्ड बंट चुके थे...मेहमान आ चुके थे, रस्में जारी थीं..तभी खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबियत अचानक खराब होने के बाद शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। अटकलों का बाजार गर्म हुआ...सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पलाश पर मंधाना को धोखा देने के आरोप लगाए, लेकिन दोनों की तरफ से किसी ने सफाई नहीं दी। इस बीच रविवार (7 दिसंबर) को दोनों ने शादी टूटने का एलान कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर..