फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: अमेरिका-ईरान में दो हफ्तों का युद्धविराम; आज सीईसी से मिलेंगे TMC नेता; उत्तर भारत में झमाझम बारिश

Wed, 08 Apr 2026 07:17 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से धधक रहे युद्ध के बीच आखिरकार राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हमलों, मिसाइलों और तबाही के बीच अब हालात बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद अब ईरान ने भी दो हफ्ते के युद्धविराम पर मुहर लगा दी है, जिससे युद्ध की आग पर अस्थायी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस समझौते की पुष्टि की है। वहीं पश्चिम बंगाल में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। इसका बड़ा कारण राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी है, जिसके चलते राज्य में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी अपने सातवें आसमान पर पहुंचा है। इसी बीच अब एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आज यानी बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि यह प्रक्रिया कई लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ट्रंप के बाद अब ईरान भी युद्धविराम पर सहमत

मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से धधक रहे युद्ध के बीच आखिरकार राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हमलों, मिसाइलों और तबाही के बीच अब हालात बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद अब ईरान ने भी दो हफ्ते के युद्धविराम पर मुहर लगा दी है, जिससे युद्ध की आग पर अस्थायी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस समझौते की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर भारत में झमाझम बारिश: मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदले मौसम से उत्तर-पश्चिम भारत में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगह भूस्खलन होने से राजमार्ग समेत कई रास्ते बंद हो गए और सैकड़ों वाहन रास्तों में फंस गए। दिल्ली-एनसीआर यूपी समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि, कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। पढ़ें पूरी खबर...

आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे TMC नेता

भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS

पश्चिम बंगाल में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। इसका बड़ा कारण राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी है, जिसके चलते राज्य में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी अपने सातवें आसमान पर पहुंचा है। इसी बीच अब एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आज यानी बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि यह प्रक्रिया कई लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने ईरान पर रोकी कार्रवाई, तेल के दाम गिरे

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित बड़े हमले को दो हफ्तों के लिए टालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सुरक्षित गुजरने की अनुमति देता है, तो फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

सुरक्षा में सेंध: संसद में कार लेकर घुसना चाहता था सरबजीत, पूछताछ में कई खुलासे

दिल्ली विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह (37) ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में आरोपी ने बताया है कि वह पुलिस, सरकार और बड़े नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए संसद भवन में भी घुसना चाहता था। पीएम से प्रशासन की शिकायत करना भी चाहता था।  इधर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है। आरोपी का दावा है कि उसकी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। पुलिस को आरोपी या उसकी कार से कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

इतिहास रचकर लौट रहा आर्टेमिस-2: चंद्रमा की सीमा पार

आर्टेमिस 2 - फोटो : एक्स@NASA

चंद्रमा की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद आर्टेमिस 2 मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री अब सुरक्षित रूप से पृथ्वी की ओर लौट रहे हैं। मंगलवार रात करीब 10:55 बजे (भारतीय समयानुसार) उनका ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के उस क्षेत्र से बाहर निकल आया, जहां तक चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण प्रभावी रहता है। अब अंतरिक्ष यान पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण ज्यादा असर डाल रहा है और यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।  चंद्रमा से दूर निकलने के बाद आर्टेमिस 2 मिशन के अंतरिक्ष यात्री अब लगभग तीन दिन की वापसी यात्रा पर हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा लक्ष्य सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटना है। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Traffic Diversion: आज दिल्ली में IPL मुकाबला, ट्रैफिक पुलिस ने किए व्यापक प्रबंध

ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock

अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी बुधवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के डे-नाइट मुकाबले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा। मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश से प्रभावित मैच में यशस्वी और वैभव ने मचाया धमाल

राजस्थान ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। पढें पूरी खबर...
विज्ञापन

जिस सीन के लिए दिया ऑडिशन, वही निकला सबसे जरूरी

गौरव गेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। तब से ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके एक्टर्स को भी लोगों से काफी सराहना मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें