विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। वहीं पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। वहीं वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा आज, PM इन विषयों पर छात्रों से करेंगे संवाद
Pariksha Pe Charcha 2026
- फोटो : https://www.mygov.in/
विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। यह सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका-ईरान की ओमान में वार्ता आज
डोनाल्ड ट्रंप और अली खामेनेई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। इसके बाद ईरान ने शर्तों के साथ वार्ता की हामी भरी है, ताकि अमेरिकी हमलों का खतरा टाला जा सके। यह कदम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से तनावपूर्ण बयानबाजी चल रही थी।
पढ़ें पूरी खबर...
आरसीबी ने 6 विकेट से जीता फाइनल
आरसीबी बनी विजेता
- फोटो : WPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
रूस-अमेरिका परमाणु संधि टूटी: ट्रंप करना चाहते हैं चीन को शामिल
राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन (फाइल)
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
अमेरिका और रूस के बीच दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु हथियारों की तैनाती को सीमित करने वाला ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता टूट गया। इस पर क्रेमलिन ने गुरुवार को खेद जताया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि वह मौजूदा सीमाओं को बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं और एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए नई पहल
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल 'फैमिली@डेल' शुरु की है। इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
पढ़ें पूरी खबर..
16 फरवरी से यूपी पीसीएस-2024 का साक्षात्कार: 33 दिन में पूरा होगा कार्यक्रम
यूपीपीएससी, UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर (पीसीएस) परीक्षा-2024 का साक्षात्कार 33 दिनों में पूरा होगा। लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया। साक्षात्कार 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
पांच तेजस वायुसेना में शामिल होने को तैयार, बढ़ेगी ताकत
तेजस मार्क1ए
- फोटो : ANI
सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) ने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मार्क-1ए की आपूर्ति पर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि पांच विमान वायुसेना को सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इस बारे में वायुसेना के साथ से सक्रिय बातचीत जारी है।
पढ़ें पूरी खबर..
सातवें दिन लड़खड़ाई 'मर्दानी 3'
मर्दानी 3
- फोटो : अमर उजाला
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज सातवां दिन है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
पढ़ें पूरी खबर...
संसदीय समिति ने की आरएसी यात्रियों को आंशिक किराया लौटाने की सिफारिश
भारतीय रेल
संसद की एक समिति ने कहा कि आरएसी श्रेणी के तहत बुक किए गए रेल टिकटों के लिए पूरा किराया वसूलना उचित नहीं है, जबकि ऐसे टिकट धारकों को अक्सर अधूरी सुविधा मिलती है। समिति ने रेलवे को सुझाव दिया है कि ऐसे यात्रियों को आंशिक किराया लौटाया जाना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर..
मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट से 18 लोगों की मौत
मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट
- फोटो : पीटीआई
मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। यह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवाजा देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर..