फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह; पीएम बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे; पढ़ें अहम सुर्खियां

Sat, 06 Sep 2025 05:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शनिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 175 शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इसके अलावा, देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित राज्यों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर पीएम मोदी स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। अधिकतर नदियां उफान पर हैं और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से स्थिति और खराब हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तीन मणिमहेश श्रद्धालुओं समेत आठ लोगों के शव मिले हैं। वहीं, गुजरात में हाइड्रो पावर प्लांट में नदी का पानी घुसने से पांच मजदूर डूब गए हैं। राजस्थान में बोराज बांध का हिस्सा टूटने से अजमेर शहर में पानी भर गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Trending Videos

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2024 कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्बोधित करते हुए। file - फोटो : विवेक निगम

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: छात्रों के प्रिय अध्यापकों को आज सम्मानित करेंगे उपमुख्यमंत्री पाठक
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शनिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 175 शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इन शिक्षकों का चयन करीब 75 हजार छात्रों ने मतदान के जरिये किया है। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले समारोह के दौरान शिक्षकों के साथ परिजन और स्कूल के प्रिंसिपल भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

PM Modi Flood Assessment: बारिश-बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे राज्यों का दौरा करेंगे पीएम
देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित राज्यों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर पीएम मोदी स्थिति की समीक्षा करेंगे। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर भारतीय राज्यों, विशेषकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बड़ी जन-धन की हानि हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी भूस्खलन और अतिवृष्टि से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी बहुत जल्द इन राज्यों के प्रभावित इलाकों  का दौरा कर सकते हैं। फिलहाल उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश और मौसम विभाग का पूर्वानुमान (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

बारिश का कहर जारी: गुजरात में पांच डूबे.. हिमाचल में आठ शव बरामद
देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। अधिकतर नदियां उफान पर हैं और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से स्थिति और खराब हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तीन मणिमहेश श्रद्धालुओं समेत आठ लोगों के शव मिले हैं। भरमौर से 524 मणिमहेश श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर चंबा पहुंचाया गया है। गुजरात में हाइड्रो पावर प्लांट में नदी का पानी घुसने से पांच मजदूर डूब गए हैं। राजस्थान में बोराज बांध का हिस्सा टूटने से अजमेर शहर में पानी भर गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नदियों के जलस्तर बढ़ने और जगह-जगह भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई रास्ते बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर...

nayi umar amar ujala - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला-पेंगुइन युवा कहानी प्रतियोगिता: नतीजे में दिखी संघर्ष से सपनों तक पहुंचने की जिद
अमर उजाला-पेंगुइन युवा कहानी प्रतियोगिता में नौजवानों ने अपनी कलम से जिंदगी के अलग-अलग रंग उकेरकर अपनी प्रतिभा का अनूठा परिचय दिया है। 18 से 27 वर्ष तक की उम्र के युवाओं ने संघर्ष से लेकर अपने सपनों तक पहुंचने की जिद को अपनी रचनाओं के माध्यम से सशक्त तरीके से उभारा। आज के भारत का जीवंत और विविधतापूर्ण चित्रण सामने रखा। ऐसी ही 25 प्रतिभाओं की रचनाओं का चयन किया गया है। जल्द ही ये रचनाएं पुस्तक का रूप लेकर युवा कथाकारों के सपनों में रंग भरेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

 

इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

Delhi : तिहाड़ में सांसद इंजीनियर राशिद से मारपीट, अवामी इत्तेहाद पार्टी ने बताया हमला
बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद पर तिहाड़ जेल में मारपीट की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद पर तिहाड़ में हमले की कोशिश हुई है। वहीं, अवामी इत्तेहाद पार्टी का दावा है कि इंजीनियर राशिद पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें किन्नर शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...

Donald Trump: मियामी के अपने गोल्फ क्लब में जी20 देशों की मेजबानी करेंगे ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन उनके दक्षिण फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब में आयोजित किया जाएगा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने डोरल स्थित अपने क्लब में एक अलग वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित करने की कोशिश की थी, लेकिन अपनी ही पार्टी की आलोचना के बाद उन्हें यह योजना छोड़नी पड़ी थी। इसके अलावा, ट्रंप रविवार (स्थानीय समयानुसार) को यूएस ओपन के पुरुष एकल फाइनल देखने की भी योजना बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला।

UP: सपा की 36 गाड़ियों का चालान, भरने होंगे 8.47 लाख
समाजवादी पार्टी की 36 गाड़ियों का चालान हुआ है। इनमें सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के काफिले की 9-9 गाड़ियां भी शामिल हैं। इन चालानों को भरने के लिए सपा को 847050 रुपये का भुगतान करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : पीटीआई

BRICS: ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स समूह के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोमवार को व्यापार और टैरिफ पर अमेरिका की नीतियों से उत्पन्न व्यापार व्यवधानों पर चर्चा के लिए बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ANI

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा- थल-वायु-नौसेना की क्षमताओं का एकीकरण होना पक्का
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि थिएटराइजेशन यानी सेना, वायुसेना और नौसेना की क्षमताओं का एकीकरण निश्चित रूप से होगा। बस देखना यह है कि इसे साकार होने में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कई एजेंसियों से निपटना है, तो 'थिएटराइजेशन ही इसका समाधान है।' पढ़ें पूरी खबर...

नेपाल में फेसबुक समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटकॉर्म बंद (सांकेतिक) - फोटो : freepik

नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा
नेपाल सरकार द्वारा फेसबुक समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद किए जाने के फैसले पर देश भर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों से लेकर सत्ताधारी नेताओं तक ने इस कदम को संविधान विरोधी और जनविरोधी बताते हुए विरोध जताया है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

आईपीएस अधिकारी को डांटने पर कांग्रेस ने कहा- NDA सदस्य अपनी ताकत के मद में चूर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा एक महिला आईपीएस अधिकारी को डांटने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने अजित पवार पर निशाना साधा। साथ कहा कि यह सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्यों के 'अपनी ताकत के मद में चूर' होने के स्तर को दर्शाता है। कांग्रेस ने दावा किया कि उनकी देर से दी गई सफाई 'अपनी प्रतिष्ठा बचाने' के अलावा और कुछ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

फुटबॉल - फोटो : अमर उजाला

AFC U23 Asian Cup Qualifier: भारतीय अंडर 23 टीम को दिखाना होगा दम
पहली बार अंडर 23 एशिया कप के लिए क्वालिफाई करने के लक्ष्य से उतरी भारतीय युवा फुटबॉल टीम का अब एएफसी अंडर-23 एशिया कप क्वालिफायर के ग्रुप एच मुकाबले में शनिवार को कतर से सामना होगा। भारत ने बहरीन को 2-0 से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था, लेकिन उसे अब कतर के खिलाफ भी दम दिखाना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

हरनाज कौर संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड डेब्यू पर गदगद हरनाज कौर संधू, खुशी के लम्हे में दिवंगत पिता को याद कर हुईं भावुक
साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर भारत का मान बढ़ाने वाली हरनाज कौर संधू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में दस्तक दे दी है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'बागी 4' में वे नजर आई हैं, जो शुक्रवार 05 सिंतबर को रिलीज हुई है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपने दिवंगत पिता को याद करती दिखी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा। (फाइल) - फोटो : एएनआई

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, राजनीतिक कार्यालयों में आगजनी
बांग्लादेश में शुक्रवार को हिंसा की दो भयावह घटनाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया। एक ओर उग्र इस्लामी भीड़ ने एक आध्यात्मिक व्यक्ति के शव को जलाकर उनकी कब्र को अपवित्र कर दिया। वहीं दूसरी ओर एक अन्य समूह ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के सहयोगी जातीय पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें