मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं, जिसके चलते वैष्णो देवी और मचैल यात्राएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, लद्दाख हिंसा मामले में सोनम की पत्नी ने उनके एनएसए के तहत हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसकी सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। अंतरराष्ट्रीय खबरों में, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर आठ अक्तूबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे और पीएम मोदी संग ‘विजन 2035’ पर चर्चा करेंगे। खेल जगत में रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिलचस्प चर्चाएं जारी हैं, वहीं असम में गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच पर भी नया मोड़ आया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
श्रीनगर में बारिश
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात ‘शक्ति’ के असर को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात की गई हैं। मौसम का यह असर पांच से सात अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान छह अक्तूबर को सबसे ज्यादा बारिश होगी। एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी यात्रा को रोका गया है। मचैल यात्रा भी स्थगित की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट में छह अक्तूबर को सोनम की NSA के तहत गिरफ्तारी पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। शीर्ष अदालत 6 अक्तूबर को उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर याचिका पर विचार करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिटिश PM दो दिवसीय दौरे पर आठ अक्तूबर को आएंगे भारत
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
- फोटो : @narendramodi
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अगले सप्ताह 8 अक्तूबर को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
नेतन्याहू बोले- बंधकों की जल्द रिहाई की उम्मीद
इस्राइल और हमास संघर्ष
- फोटो : ANI
इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उम्मीद जताई है कि गाजा में बंद सभी बंधकों की रिहाई आने वाले कुछ दिनों में संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अप्रत्यक्ष वार्ता मिस्र में जारी है और इस्राइल का एक शिष्टमंडल तकनीकी बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए वहां भेजा गया है।
पूरी खबर पढ़ें...
'धोनी' नहीं बन सके रोहित शर्मा, यह ख्वाब रह गया अधूरा!
रोहित-विराट-धोनी
- फोटो : ANI-PTI
अब जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 विश्व कप को लेकर अनिश्चित हैं और युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय क्रिकेट का एक सुनहरा युग अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। धोनी ने तीनों प्रमुख आईसीसी ट्रॉफियां- 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, अपनी कप्तानी में जीतकर भारतीय क्रिकेट को स्वर्ण युग दिया, लेकिन अब रोहित शर्मा इस 'ट्रिपल क्राउन' को पूरा करने से बस एक कदम दूर रह गए। पढ़ें पूरी खबर...
चार राज्यों में सिरप बैन; राजस्थान-MP में 14 की मौत
जानलेवा सिरप से अबतक 14 बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर खांसी की दवाओं से 14 बच्चों की मौत के बाद केंद्र और राज्यों की सरकारें सक्रिय हो गई हैं। सीडीएससीओ ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में उन फैक्ट्रियों की जांच शुरू कर दी है जहां से संदिग्ध दवाएं बनी थीं। बता दें कि मामले में सीडीएससीओ ने 19 दवाओं के सैंपल इकट्ठे किए हैं, जिनमें खांसी की सिरप, एंटीबायोटिक और बुखार की दवाएं शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
जुबीन गर्ग के मौत मामले की जांच के लिए असम पुलिस सिंगापुर नहीं जा सकती
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, जुबीन गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच के लिए राज्य पुलिस सिंगापुर यात्रा नहीं कर सकती।
पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप की नीति को अदालत से झटका
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
संघीय न्यायाधीश रुदोल्फ कॉन्ट्रेरेस ने ट्रंप प्रशासन की नई नीति को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके तहत 18 साल के होने के बाद अकेले अमेरिका आए प्रवासी बच्चों को वयस्क हिरासत केंद्रों में रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
बैंकों में 1.84 लाख करोड़ की संपत्तियां अनक्लेम्ड
निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
बैंकों और नियामकों के पास 1.84 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय संपत्ति बिना दावे के पड़ी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंन कहा कि अधिकरिरयों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ये सही मालिकों तक पहुंचें।
पढ़ें पूरी खबर...
तृणमूल कांग्रेस और CM ममता के प्रति वफादार रहूंगा- TMC नेता कुणाल घोष
टीएमसी नेता कुणाल घोष
- फोटो : एएनआई (फाइल)
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति हमेशा वफादार रहेंगे। हाल में उनके फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...