फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का वार; वेनेजुएला में अमेरिका के हमले में 40 हताहत; तैयार है 'भैरव' सेना

Mon, 05 Jan 2026 06:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है। अगले चार-पांच दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल भी सकती है। वहीं अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

वेनेजुएला का दावा- अमेरिकी हमले में मारे गए 40 लोग

वेनेजुएला में अमेरिका के हमले में हताहतों की संख्या का खुलासा - फोटो : PTI
अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर..

मौसम का अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस

पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर - फोटो : ANI
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है। अगले चार-पांच दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल भी सकती है। पढ़ें पूरा खबर..

एक लाख ड्रोन से लैस 'भैरव' सेना तैयार...

भारत की 'भैरव' सेना तैयार - फोटो : ANI
केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...

SIR को लेकर मतुआ समुदाय में आक्रोश, आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का एलान

पश्चिम बंगाल में एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी गर्माहट तेज हो गई है। खासतौर पर मतुआ समुदाय में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी गुस्से के चलते टीएमसी समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के एक गुट ने सोमवार को पूरे राज्य में सड़क जाम का आह्वान किया है। पढ़ें पूरी खबर..

Delhi Assembly: विधानसभा का सत्र आज से

दिल्ली विधानसभा - फोटो : पीटीआई

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का खाका रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर दिन बढ़ाए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डेल्सी रोड्रिगेज को ट्रंप की खुली धमकी

ट्रंप की वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को धमकी - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति (मौजूदा समय में कार्यवाहक राष्ट्रपति) डेल्सी रोड्रिगेज को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिका की बात नहीं मानतीं और वेनेजुएला के लिए वही नहीं करतीं, जो अमेरिका सही समझता है, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ट्रंप के मुताबिक यह कीमत वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी ज्यादा बड़ी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

पुणे के विकास को लेकर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने उठाए सवाल

अजित पवार, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पुणे में विकास की रफ्तार को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। रविवार को उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने शहर के लिए भारी फंड दिया, लेकिन स्थानीय नेतृत्व ने इसका सही इस्तेमाल नहीं किया। पवार ने शहर में पानी की कमी, कूड़ा, खराब सड़कें और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। साथ दी शहर में बदलाव की आवश्यकता बताई। पढ़ें पूर खबर....

Delhi pollution: ब्रेक और टायर के घर्षण से 27000 टन अनदेखा वायु प्रदूषण

Delhi Pollution - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की बहस अब तक पराली, उद्योग और वाहनों के एग्जॉस्ट तक सीमित रही है। लेकिन इसी संकट के भीतर एक ऐसा प्रदूषण स्रोत लगातार बढ़ता जा रहा है, जो न तो धुएं के रूप में दिखता है और न ही पारंपरिक उत्सर्जन मानकों में पूरी तरह दर्ज होता है। यह है वाहनों के टायरों और ब्रेक का घर्षण, जिसे वैज्ञानिक भाषा में नॉन-एग्जॉस्ट एमिशन कहा जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

Srinagar: डल झील की दीवारों को खोखला कर रहे हैं चूहे... हादसे का खतरा

डल झील श्रीनगर, कश्मीर - फोटो : Adobe

कश्मीर के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक श्रीनगर की डल झील की दीवारों को चूहों से खतरा है। जी हां, यह बात हम नहीं बल्कि सड़क और दीवार के बीच नजर आने वाले दर्जनों छेद कह रहे हैं। डल झील में शिकारे की सवारी, हाउस बोट में रहने के अलावा यहां घूमने के लिए रोज सैकड़ों पर्यटक आते हैं। वे डल किनारे दीवारों पर बैठकर फोटो भी खिंचवाते हैं। ऐसे में खोखली हुई जमीन पर खड़ी दीवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर..

क्या रवींद्र जडेजा बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान?

रवींद्र जडेजा - फोटो : @rajasthanroyals
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजू सैमसन के बाद टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच लगातार बहस चल रही है। जहां यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को संभावित विकल्प माना जा रहा था, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी जोर-शोर से सामने आ रहा है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों को और हवा दे दी है, जिससे फैंस एक बार फिर जडेजा को कप्तान बनाए जाने की संभावना पर चर्चा करने लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

'नायक' के राइट्स बेचने पर निर्माता दीपक मुकुट ने दिया रिएक्शन

नायक - फोटो : यूट्यूब
प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने पहली बार उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने एक सीक्वल के लिए 'नायक' के राइट्स अनिल कपूर को बेच दिए हैं। इन खबरों को खारिज करते हुए दीपक मुकुट ने बॉम्बे टाइम्स से कहा कि सीक्वल को मिलकर बनाया जा रहा है और राइट्स को ट्रांसफर नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें