फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर; यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; पहाड़ों पर हिमपात और बारिश

Thu, 05 Feb 2026 05:59 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। शाह के दौरे से ठीक पहले कश्मीरी पंडितों की हत्या का एक पत्र वायरल हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीं देश के मौसम पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

गृहमंत्री आज से जम्मू-कश्मीर दौरे पर

अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। शाह के दौरे से ठीक पहले कश्मीरी पंडितों की हत्या का एक पत्र वायरल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

उन्नाव में भीषण हादसा, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को ट्रक ने कुचला

1 - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू की बाइक पर बैठी थी इसलिए बच गई। पढ़ें पूरी खबर...

पहाड़ों पर हिमपात और बारिश, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

जिला किन्नौर के रक्षम गांव में पडी ताजा हिमपात।फोटो संजीव कुमार

देश के मौसम पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और तेज ठंडी हवाएं लोगों को सामान्य तापमान के बावजूद ज्यादा ठंड का अहसास करा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अयोध्या के आईजी सहित 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी हुई इस सूची में न केवल मुख्यालय स्तर के बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, बल्कि अयोध्या रेंज के आईजी सहित 11 महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) भी बदल दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

वॉशिंगटन पोस्ट में बड़ी छंटनी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में गिने जाने वाले द वॉशिंगटन पोस्ट में बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की गई। इस फैसले से अखबार की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग, स्पोर्ट्स डेस्क और कई अन्य विभाग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। छंटनी के बाद कई वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। इस छंटनी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी शामिल है। ईशान लंबे समय से वॉशिंगटन पोस्ट से जुड़े थे। पढ़ें पूरी खबर..

आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान के तीन विश्वविद्यालयों में रची साजिश

1 - फोटो : Link

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के साथ दुनिया भर में कैसे माहौल खराब किया जाए इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान के भीतर पिछले सप्ताह 36 घंटे का आतंक का एक क्रैश कोर्स कराया गया। यह क्रैश कोर्स पाकिस्तान की तीन प्रमुख यूनिवर्सिटी के भीतर आयोजित हुआ। पढ़ें पूरी खबर..

ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश मामला: आरोपी रयान राउथ दोषी करार

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को फ्लोरिडा की एक अदालत में सुनाया गया। इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि घटना एक गोल्फ कोर्स में हुई थी और आरोपी का व्यवहार पूरे केस के दौरान बेहद असामान्य रहा। पढ़ें पूरी खबर..

3 बहनों की डायरी में लिखी हर बात आई सामने

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला

कोरियन संस्कृति से गहरे लगाव व पारिवारिक विरोध के बीच नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली सगी बहनों के कमरे से पुलिस को एक पॉकेट डायरी मिली है। इसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत के बाद क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने चीन के समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सैन्य मुद्दे, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान की मौजूदा स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

जल्द बड़ा एलान कर सकते हैं गोविंदा, एक्टर के मैनेजर का खुलासा

गोविंदा - फोटो : X

अभिनेता गोविंदा के प्रशंसक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। जल्द उनका यह इंतजार पूरा हो सकता है। गोविंदा कई ऑफर्स पर विचार करने में व्यस्त हैं। सही प्रोजेक्ट चुनने के लिए समय ले रहे हैं। एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा के करियर ग्राफ के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि उनके काम में कोई गिरावट नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें