फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: सेशेल्स के राष्ट्रपति का भारत दौरा, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी-दिल्ली के बीच फाइनल

Thu, 05 Feb 2026 04:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार 5 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 5 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार यह तिथि भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष मानी जाती है। वहीं, आज सेशेल्स के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आएंगे। इसके साथ ही गुरुवार को डब्ल्यूपीएल में आरसीबी और दिल्ली के बीच फाइनल है। 

विज्ञापन

सेशेल्स राष्ट्रपति का भारत दौरा 
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी गुरुवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी यात्रा 10 फरवरी तक है। हर्मिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यात्रा कर रहे हैं। पिछले अक्तूबर में राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा
गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वे प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वे हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए नए उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों से संवाद भी करेंगे। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

डब्ल्यूपीएल में आरसीबी और दिल्ली के बीच फाइनल
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल है। यह मैच बीसीए स्टेडियम, वडोदरा शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

पीएम मोदी लोकसभा में जवाब देंगे
पीएम नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का लोकसभा में जवाब देंगे। बुधवार को लोकसभा में हंगामा जारी रहने के कारण कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। 

भारत टैक्सी का शुभारंभ
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी का शुभारंभ करेंगे। यह शुभारंभ सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने और समावेशी, नागरिक-केंद्रित मोबिलिटी समाधानों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा।
 
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्मदिन
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल में हुआ था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें