फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पुतिन-PM मोदी के बीच वार्ता; असम में जिहादी साहित्य पर प्रतिबंध; कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Fri, 05 Dec 2025 05:52 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देशभर में मौसम का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद झारखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं दिल्ली में आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक में बदलाव किया गया है, ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट अवश्य जांच लें क्योंकि कई मार्ग बंद रहेंगे। वहीं, निजी रात्रि भोज के बाद पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। इसी बीच चंडीगढ़ में CET 2025 का परिणाम देर रात जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए असम सरकार ने जिहादी साहित्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और डिजिटल प्रसार पर भी सख्त निगरानी शुरू कर दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

पीएम मोदी ने पुतिन को गीता का उपहार दिया। - फोटो : X (@narendramodi)

पुतिन-PM मोदी के बीच वार्ता आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में लिखी भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह भेंट दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान हुई। पीएम मोदी ने कहा कि गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षाएं हर युग में मानवता को सही दिशा दिखाती हैं। वहीं आज यानी शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। पढ़ें पूरी खबर...


 

वीआईपी मूवमेंट के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद - फोटो : (फोटो- AI)
आज दिल्ली में VIP मूवमेंट: कई मार्ग रहेंगे बंद
दिल्ली में वीआईपी मूवमेंट के चलते आज कई मार्ग व उनके कुछ हिस्से बंद रहेंगे। साथ ही कई रास्तों से यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। नई दिल्ली में पांच दिसंबर 2025 को ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश के छितकुल में हिमपात। - फोटो : संवाद
कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
देश के उत्तर और पूर्वी राज्यों में सर्दी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। झारखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में पारा 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

CET Exam - फोटो : Self
Chandigarh: सीईटी 2025 का परिणाम घोषित
ग्रुप सी की भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 का परिणाम देर रात हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित कर दिया। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की। परिणाम का लिंक cet2025groupc.hryssc.com है। पढ़ें पूरी खबर...

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
असम में जिहादी साहित्य पर पूर्ण प्रतिबंध
असम सरकार ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े कट्टरपंथी और जिहादी साहित्य पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे राज्य में उस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को जारी अधिसूचना में सरकार ने साफ कर दिया कि ऐसे किसी भी साहित्य का प्रकाशन, बिक्री, वितरण, संग्रहण और डिजिटल प्रसार अब असम में पूरी तरह वर्जित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन-रूस जंग - फोटो : ANI
यूक्रेन युद्ध रोकने की अमेरिकी पहल ने बढ़ाई कूटनीतिक हलचल
अमेरिका की ताजा पहल ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में एक बार फिर तेजी ला दी है। करीब चार साल से जारी इस युद्ध को रोकने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के अधिकारियों की वैश्विक स्तर पर लगातार बैठकें हुईं, जिसे कूटनीतिक हलकों में शटल डिप्लोमेसी कहा जा रहा है। दुनिया के अलग–अलग हिस्सों में इन देशों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर संभावित शांति समझौते पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर...

शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI
वित्तीय इन्फ्लुएंसर अवधूत साठे पर सेबी का प्रतिबंध
भारत के शेयर बाजार नियामक- सेबी ने वित्तीय इन्फ्लुएंसर अवधूत साठे और उनकी कंपनी अवधूत साठे ट्रेडिंग अकादमी प्राइवेट लिमिटेड (एएसटीएपीएल) को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित करते हुए उन पर 546 करोड़ रुपये की अनुचित कमाई वापस करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई बिना पंजीकरण निवेश सलाह और रिसर्च एनालिस्ट सेवाएं प्रदान करने के आरोपों के आधार पर की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

आसिम मुनीर - फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर
पाकिस्तान में फील्ड मार्शल मुनीर को पहली बार मिला पद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज नियुक्त कर दिया है। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुनीर को आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज दोनों पदों के लिए जो सिफारिश भेजी थी, उसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी। पढ़ें पूरी खबर...

पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SecDef
US: निजी फोन पर गोपनीय सैन्य जानकारी साझा कर फंसे अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। पेंटागन के इंस्पेक्टर जनरल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हेगसेथ ने यमन में होने वाले एक सैन्य हमले की संवेदनशील जानकारी अपने निजी फोन और अनधिकृत मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर साझा की थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम अमेरिकी सैनिकों और उनके मिशन के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

आयरलैंड की टीम - फोटो : International Hockey Federation twitter
जूनियर हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने जापान को दी शिकस्त, द.अफ्रीका ने मलयेशिया को हराया
इयान ग्रोबेलार के 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में गुरूवार को जापान को 1-0 से हराया। जूनियर स्तर पर विश्व कप में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी ऑस्ट्रेलियाई टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता रहे कोच जे स्टासी की टीम को जापान ने आखिरी पांच मिनट बचने तक गोलरहित बराबरी पर रोके रखा। इसके बाद चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर इयान ने गोल करके टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें