अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने एक और अहम बात कही है, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया। वहीं एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है। पढ़ें पूरी खबर..
दो और पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में मौसम फिर बिगड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली और कोहरा छाया रहा। हालांकि, तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। इन इलाकों में मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क ने बड़ा दांव खेला है। मस्क ने अपनी स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कंपनियों को एक साथ जोड़ने का फैसला किया है। उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने एक्स एआई कंपनी को खरीद लिया है। स्पेस एक्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह कदम मस्क की तकनीकी ताकत को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब तक की सबसे अधिक 28 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की है। यह वृद्धि प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते चलन के कारण हुई है। काउंटरपाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, जहां बिक्री में वृद्धि स्थिर बनी हुई है, वहीं कुल बाजार मूल्य में अधिक तेजी से वृद्धि हो रही है, क्योंकि भारतीय खरीदार अधिक महंगे मॉडल खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में एपल का 23 फीसदी हिस्सा था। पढ़ें पूरी खबर...
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपत्तियां निस्तारित होने के बाद अब हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए तैयार है। जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी हो जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री के इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने की घोषणा के बाद अब जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। हालांकि, इससे पहले भी दिसंबर में उद्घाटन की तैयारी हो रही थी लेकिन बकास की आपत्तियों के बाद इसे रोक दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर..
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान करना और उन्हें निर्वासित करना सरकार की जिम्मेदारी है। आम नागरिक तो इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में ही ला सकते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में देश अपने हितों से प्रेरित होते हैं, और भारत को भी बिना किसी समझौते के अपना मार्ग स्वयं तय करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..
सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन अगर एक साथ नजर आएं तो? अगर यह बात किसी फिल्म के सिलसिले में हो तो दर्शकों के लिए इससे खास तोहफा कुछ नहीं होगा। मगर, फिलहाल फिल्म तो नहीं, मगर मनोरंजन जगत की मैगजीन वैराइटी के कवर पेज पर चारों जरूर नजर आए हैं। दरअसल, दुनियाभर में लोकप्रिय वैराइटी मैगजीन को अब भारत में लॉन्च किया गया है। इसके लॉन्च इवेंट में कई चर्चित सितारों ने भी शिरकत की। पढ़ें पूरी खबर...