फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल; सुनेत्रा पवार का उप मुख्यमंत्री बनना लगभग तय; चांदी में भारी गिरावट

Sat, 31 Jan 2026 05:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद बड़ा बदलाव सामने आता दिख रहा है। उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं। रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल

बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उप मुख्यमंत्री; प्रस्ताव किया स्वीकार

सुनेत्रा पवार - फोटो : पीटीआई
सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर..

चांदी में 84000 रुपये की भारी गिरावट; सोना भी 15000 फिसला

Gold Silver Price - फोटो : सोने चांदी का भाव

रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। पढ़ें पूरी खबर...

गाजा पुनर्निर्माण से शांति तक: भारत-अरब लीग सम्मेलन आज

एस जयशंकर के साथ अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
एक दशक के लंबे अंतराल के बाद अरब देशों की लीग (एलएएस) की शनिवार को होने जा रही बैठक में गाजा पट्टी पुननिर्माण पर अहम चर्चा होगी। पाकिस्तान की अरब समेत मुस्लिम देशों को एक मंच पर लाने की मुहिम, ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव के साथ गाजा में शांति के लिए अमेरिका की बोर्ड ऑफ पीस की पहल के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने से इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा

इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में अभियुक्तों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा, किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं। कोर्ट ने इसे कानून के शासन एवं सांविधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इनकी अनदेखी पर अवमानना की कार्यवाही चेतावनी भी दी। पढ़ें पूरी खबर..

वित्तीय संकट के कगार पर यूएन: गुटेरेस ने सभी देशों को दी बड़ी चेतावनी

एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव - फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी 193 सदस्य देशों को एक बड़ी चेतावनी दी है। गुटेरेस ने कहा कि अगर सभी सदस्य देश अपने बजट का भुगतान समय पर नहीं करेंगे तो संयुक्त राष्ट्र वित्तीय संकट का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत कई बड़े देशों के बकाया ने नकदी को खत्म कर दिया है और संगठन का 2026 का तीन अरब पैंतालीस करोड़ डॉलर का बजट खतरे में है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह संकट शांति स्थापना, मानवीय सहायता और विकास कार्यक्रमों को सीधे प्रभावित कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

इस बार रेल बजट से दिल्ली वालों को कई उम्मीदें

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगामी बजट को लेकर राजधानी दिल्ली के रेलवे यात्रियों की उम्मीदें इस बार कहीं अधिक बढ़ गई हैं। देश का सबसे व्यस्त और व्यापक रेल नेटवर्क संभालने वाली दिल्ली से रोजाना लाखों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में दिल्ली से जुड़ी रेल परियोजनाओं, प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास, आधुनिक यात्री सुविधाओं और उपनगरीय रेल सेवाओं के विस्तार पर विशेष फोकस किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर..

सज गया सूरजकुंड: आज से शुरू हो जाएगा इंटरनेशनल मेला

सुरजकुंड मेला 2026 - फोटो : अमर उजाला

आज से 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आगाज होने जा रहा है। इस बार मेला और भी ज्यादा भव्य और सुंदर होने वाला है। मेला स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इस बार भी देश-विदेश से लोग अपनी कला, संस्कृति, परंपरा, परिधान सहित अन्य सामग्री लेकर मेले में पहुंचे हैं, जोकि पर्यटकों को काफी पसंद आने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान के खिलाफ अपमानजनक कमेंट पर कोर्ट ने अभिनव कश्यप को दी चेतावनी

सलमान खान और अभिनव कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान के खिलाफ कुछ महीनों पहले निर्माता-निर्देशक अभिनव कश्यप ने कई इंटरव्यू में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। उन्होंने न सिर्फ सलमान, बल्कि उनके परिवार पर भी कमेंट किए। इसके बाद सलमान खान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया। इसे लेकर मुंबई की एक अदालत ने अभिनव कश्यप को चेतावनी दी है। साथ ही सलमान व उनके खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने पर अस्थायी रोक लगाई है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने वेनेजुएला मिशन से भी बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर भेजा

डोनाल्ड ट्रंप और अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान में चेतावनी दी कि अमेरिका का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि यह नौसैनिक बेड़ा वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है। हालांकि इस बारे में ट्रंप ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। ईरान ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि वे भी बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

अब भी अनसुलझी है 260 मौतों की गुत्थी: जारी है एअर इंडिया विमान हादसे की जांच

एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : PTI

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे को छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन 260 जिंदगियां छीन लेने वाली इस त्रासदी की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की जांच अभी जारी है और एजेंसी हर संभावित कारण को परख रही है। ब्यूरो का कहना है कि विमान हादसे में तकनीकी खराबी से लेकर मानवीय भूल तक, किसी भी पहलू को फिलहाल खारिज नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

इतिहास रचने की दहलीज पर नोवाक जोकोविच, सिनर को हराकर फाइनल में पहुंचे

नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैड ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनर को चार घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविच इस तरह अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं। जोकोविच का अब फाइनल में सामना स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 (4), 7-5 से हराया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें