बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। पार्टी ने एक छोटे बयान में पुष्टि की है कि अनुभवी नेता का कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद निधन हो गया। आज शीतलहर और घने कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। उत्तर भारत के कई हिस्सों में दृश्यता शून्य तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे रहे कि सोमवार को करीब 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट या रद्द करनी पड़ीं, जबकि मौसम विभाग ने आज तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद हमास को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि अगर संगठन ने हथियार नहीं डाले तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव को लेकर महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है, जिसके तहत भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
शीतलहर-कोहरे का कहर: कई जगह दृश्यता शून्य
पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर जारी है। घने कोहरे का असर यातायात संसाधनों पर भी देखने को मिला है। भीषण कोहरे के चलते 600 उड़ानें प्रभावित हुईं और 100 से अधिक ट्रेनें लेट हुई हैं। इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों के चलते 118 उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें से छह उड़ानें ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द की गईं, जबकि बाकी अलग-अलग हवाईअड्डे पर खराब मौसम की वजह से कैंसिल हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
अगले दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी में ठंड के प्रकोप के बीच वाहन चालकों के लिए कोहरा सड़कों पर कहर साबित हो रहा है। आने वाले दो दिनों इस घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक घने कोहरे और एक दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश-भारत रिश्तों में तनाव के संकेत, दिल्ली में तैनात बांग्लादेशी राजदूत को ढाका बुलाया
भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में बढ़ते तनाव के संकेतों के बीच एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को विदेश मंत्रालय ने आपात आधार पर ढाका तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सोमवार देर रात ढाका पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो ने विदेश मंत्रालय के एक जिम्मेदार सूत्र के हवाले से बताया कि भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों में हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उच्चायुक्त को मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा और परामर्श के लिए बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
'मैं बहुत गुस्से में हूं': पुतिन के घर पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के दावे पर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें बताया कि यूक्रेन के ड्रोन के एक झुंड ने कथित तौर पर उनके एक आवास को निशाना बनाया। हालांकि यूक्रेन ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
दुल्हन खरीद का खेल बेनकाब, नेपाल ने 4 चीनी नागरिकों को निकाला
नेपाल ने चीन से लड़कियों की विवाह दलाली के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने यह कदम चीनी दलालों के नेपाली महिलाओं को अपने नागरिकों के लिए संभावित दुल्हन के तौर बेचने की खबरों के बाद उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...