फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News:आज लॉन्च होगा निसार मिशन; रूस के पास 8.7 तीव्रता का भूकंप और टैरिफ पर ट्रंप की समयसीमा के दो दिन बाकी

Wed, 30 Jul 2025 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 30 जुलाई यानी आज निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) मिशन का प्रक्षेपण करेगा। इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन के अनुसार उपग्रह को एक भारतीय रॉकेट द्वारा पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बुधवार शाम 5:40 बजे निसार को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के जरिये लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, रूस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 दर्ज की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि सुबह 8:25 बजे भूकंप समुद्र के नीचे उथले इलाके में आया। इसके कारण रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, अमेरिका की तरफ से व्यापारिक साझेदारों को व्यापार सौदों को अंतिम रूप देने के लिए दी गई एक अगस्त की समयसीमा पूरी होने में बस दो दिन बचे हैं।  ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत उच्च टैरिफ की काट निकाल पाएगा? इसके अलावा, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक 30 जुलाई यानी आज होगी। इस बैठक में जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह पैनल के सामने अपने विचार साझा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

निसार मिशन - फोटो : एक्स/इसरो

निसार मिशन की लॉन्चिंग आज: पूरी पृथ्वी को करेगा स्कैन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 30 जुलाई यानी आज निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) मिशन का प्रक्षेपण करेगा। इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन के अनुसार उपग्रह को एक भारतीय रॉकेट द्वारा पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बुधवार शाम 5:40 बजे निसार को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के जरिये लॉन्च किया जाएगा। यह पहला ऐसा मिशन है जिसमें पहली बार किसी जीएसएलवी रॉकेट के जरिये ऐसे उपग्रह को सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट (सूर्य-स्थिर कक्ष) में स्थापित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

भूकंप - फोटो : संवाद

रूस के तटीय इलाके में 8.7 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी
रूस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 दर्ज की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि सुबह 8:25 बजे भूकंप समुद्र के नीचे उथले इलाके में आया। इसके कारण रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी में कहा गया है कि इसके कारण प्रशांत तट पर समुद्र में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। फिलहाल अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

ट्रंप की समय सीमा में दो दिन बाकी, बड़े निवेश-हथियारों की खरीद पर सहमति से भारत निकाल सकता है रास्ता
अमेरिका की तरफ से व्यापारिक साझेदारों को व्यापार सौदों को अंतिम रूप देने के लिए दी गई एक अगस्त की समयसीमा पूरी होने में बस दो दिन बचे हैं।  ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत उच्च टैरिफ की काट निकाल पाएगा? पढ़ें पूरी खबर...

संसद भवन - फोटो : एएनआई

ONOE: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर जेपीसी की बैठक आज
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक 30 जुलाई यानी आज होगी। इस बैठक में जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह पैनल के सामने अपने विचार साझा करेंगे। सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य, भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, योजना आयोग के पूर्व सदस्य, पूर्व राजस्व सचिव और पूर्व प्रधानमंत्री के सचिव रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

India-US Trade Deal: यूएस भारत पर 20-25% के बीच टैरिफ लगाएगा?
अमेरिका और भारत व्यापार समझौते पर अभी तक किसी अंतिम परिणाम तक नहीं पहुंचे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर वार्ता का अगला दौर 25 अगस्त को होगा, जिसमें अंतरिम समझौते पर चर्चा की जाएगी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे भारत पर 20-25% के बीच हाई टैरिफ लगा सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका अच्छे मित्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी दोनों देशों के बीच कोई समझौता अपने अंतिम परिणाम तक नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। वहीं, अगर एक अगस्त तक कोई हल नहीं निकला, तो भारतीय निर्यातकों पर अतिरिक्त 16 फीसदी टैरिफ लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

बाघ - फोटो : FreePik

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज, संरक्षण बड़ी चुनौती
यूं तो भारत के अभयारण्य बाघों की पसंदीदा आरामगाह हैं। यहां वर्तमान में लगभग 3,682 बाघ स्वतंत्र विचरण कर रहे हैं लेकिन देश को अभयारण्यों के बाहर बाघों के संरक्षण की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जहां लगभग 30 फीसदी बाघ हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद देश में पिछले चार वर्षों में देश में कुल 667 बाघों की मौत हुई है और इनमें से 341 यानी 51 फीसदी मौतें अभयारण्यों के बाहर हुईं। पढ़ें पूरी खबर...

Operation Mahadev - फोटो : बसित जरगर

Operation Mahadev : आतंकियों ने सैटेलाइट फोन से दो बार की बात, खानाबदोशों ने भी की मदद
सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के गुनहागारों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है। सुरक्षाबलों को 15 दिन के अंतराल पर सैटेलाइट फोन से मिले सिग्नल और खानाबदोशों से मिली खुफिया जानकारी से दहशतगर्दों तक पहुंचने में मदद मिली, जो महादेव पहाड़ी पर छिपे थे। इसी पहाड़ी के नाम पर इस ऑपरेशन महादेव नाम रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

Bengal: भाजपा सांसद सौमेंदु ने CM ममता के खिलाफ दर्ज कराई FIR
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा सांसद सौमेंदु अधिकारी ने दिल्ली पुलिस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ जानकारी फैलाई है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका-ईरान झंडा - फोटो : एएनआई

फिर बढ़ रहा यूएस-ईरान तनाव: ओमान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत पर ड्रोन से हमला
अमेरिका और ईरान के बीच पहले से तनावपूर्ण हालात अब खुले संघर्ष की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ओमान की खाड़ी में एक अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस थॉमस हडनर पर आत्मघाती ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें तीन नौसैनिक घायल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि यह हमला ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने किया, जबकि ईरान ने इससे इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सर्गेई लावरोव - फोटो : ANI

पूरे पश्चिम से अकेले लड़ रहा रूस, हमें अपनी ताकत पर भरोसा: लावरोव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस पहली बार अपने इतिहास में अकेले पूरे पश्चिमी गुट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि चल रहे भू-राजनीतिक टकराव में जीत हासिल करने के लिए रूस को पूरी तरह अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा। लावरोव का यह बयान ट्रंप की धमकियों के बाद आया है, जो लगातार कह रहे हैं कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ता है तो वह टैरिफ और अन्य प्रतिबंध लगाना शुरू कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें