बिहार के
मोकामा में गत 30 अक्तूबर को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने सत्ताधारी दल- जदयू के प्रत्याशी
अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर मोकामा से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, अगर प्रशासन ने ये कार्रवाई पहले की होती तो बेहतर होता। वहीं महिला विश्व कप का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी जिसमें उसका प्रयास खिताबी सूखे को खत्म करना होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का यह पहला फाइनल है। एक तरफ देश के स्कूलों में टीन की छत (एस्बेस्टस) से होने वाले वायु प्रदूषण और बच्चों की सेहत को बचाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इन्हें हटाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायिक सदस्य अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने स्कूलों की छतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली एस्बेस्टस शीट्स को पूरी तरह हटाने का आदेश दिया। ये शीट्स फेफड़ों, खासकर बच्चों के लिए खतरनाक बीमारियां पैदा कर सकती हैं।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
गिरफ्तारी के बाद मोकामा से पटना लाए गए अनंत सिंह
मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
बिहार के मोकामा में गत 30 अक्तूबर को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने सत्ताधारी दल- जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर मोकामा से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, अगर प्रशासन ने ये कार्रवाई पहले की होती तो बेहतर होता।
पढ़ें पूरी खबर..
आज खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगा भारत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI Women-x
महिला विश्व कप का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी जिसमें उसका प्रयास खिताबी सूखे को खत्म करना होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का यह पहला फाइनल है।
पढ़ें पूरी खबर...
देश के सभी स्कूलों से हटेंगी जहरीली एस्बेस्टस की छतें
एनजीटी
- फोटो : संवाद
देश के स्कूलों में टीन की छत (एस्बेस्टस) से होने वाले वायु प्रदूषण और बच्चों की सेहत को बचाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इन्हें हटाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायिक सदस्य अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने स्कूलों की छतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली एस्बेस्टस शीट्स को पूरी तरह हटाने का आदेश दिया। ये शीट्स फेफड़ों, खासकर बच्चों के लिए खतरनाक बीमारियां पैदा कर सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
आज शाम 4410 KG के उपग्रह का प्रक्षेपण
उपग्रह CMS-03 के लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू
- फोटो : Ani Photos
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह CMS-03 की लॉन्चिंग आज होनी है। शनिवार शाम इसका काउंटडाउन शुरू हुआ। इसरो इस 4410 किलो वजनी उपग्रह को रविवार (02 नवंबर) शाम 5.26 बजे प्रक्षेपित करेगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार उपग्रह सीएमएस-03 की लॉन्चिंग होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर हुए जमा
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
रविवार को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन शनिवार रात से ही फैंस उनके घर मन्नत के बाहर जमा होने लगे। अलग-अलग अंदाज में वह अपने आइडल को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कई वीडियो वायरल हैं। पढ़ें पूरी खबर..
चक्रवाती तूफान मोंथा से भारी तबाही, राहुल गांधी ने की ये अपील
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अपील
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश में तूफान मोंथा ने भीषण तबाही मचा रखी है, जिससे राज्यभर में भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में आए तूफान मोंथा से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। साथ ही राज्य सरकार व केंद्र से तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तूफान मोंथा ने कई जिलों में भारी कठिनाइयां पैदा कर दी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार, घर और आजीविका खोई। पढ़ें पूरी खबर..
कैंसर का कहर: लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत, डर के साए में लोग
फलेंडी गांव में कैंसर का कहर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पुन्हाना उपमंडल के फलेंडी गांव में कैंसर जैसी घातक बीमारी लोगों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट रही है। पिछले एक साल के भीतर गांव में दो दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में कोई न कोई व्यक्ति या तो कैंसर पीड़ित है या हाल ही में किसी को खो चुका है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की पीड़ा को और बढ़ा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
संकरी जगह, कमजोर ग्रिल और खराब भीड़ प्रबंधन... हादसे के कई कारण
श्री वेंकटेश्वर मंदिर में हादसा
- फोटो : ANI+PTI
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार सुबह वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में भारी अव्यवस्था का आरोप लगाया है। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि मंदिर में जाने और बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था, जो काफी संकरा। जब मंदिर का गेट अचानक खोला गया, तो जो भक्त दर्शन कर बाहर निकल रहे थे, उनका सामना अंदर जाने वालों से हो गया। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से कई लोग गिर पड़े और कमजोर स्टील ग्रिल टूट गई, जिससे कई लोग दब गए।
पढ़ें पूरी खबर...