फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kane Williamson Retires: केन विलियमसन ने कहा टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा, वनडे-टेस्ट में जारी रखेंगे खेलना

Sun, 02 Nov 2025 05:07 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विलियमसन ने 2011 में न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था और अब तक 93 मैचों में 2575 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा है। वह न्यूजीलैंड के लिए इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ लंबे समय से उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। हालांकि, विलियमसन ने साफ किया है कि वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट और वनडे प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

75 मैचों में की कप्तानी
विलियमसन ने 2011 में न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था और अब तक 93 मैचों में 2575 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा है। वह न्यूजीलैंड के लिए इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 75 टी20 मैचों में कप्तानी भी की और टीम को 2016 व 2022 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और 2021 में फाइनल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

'युवाओं को मिले मौका'
अपने इस फैसले की घोषणा करते हुए विलियमसन ने कहा, 'यह एक ऐसा प्रारूप है जिसे खेलना मुझे हमेशा पसंद रहा है। मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बेहद आभारी हूं। मुझे लगता है, यह सही समय है जब मैं और टीम, दोनों एक नई दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आने वाले टी20 विश्व कप के लिए यह टीम के लिए भी स्पष्टता लाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि अब वे इस फॉर्मेट में नए खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में हैं। विलियमसन ने कहा, 'हमारे पास बहुत सारा टी20 टैलेंट है। आने वाला समय इन खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के लिए महत्वपूर्ण होगा।' विलियमसन भले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह दुनियाभर की टी20 लीगों में खेलना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें