राजधानी दिल्ली में मौसम ने लोगों को चौंका दिया, सर्दी के बीच अचानक हुई बारिश ने पारे की रफ्तार थाम दी और तापमान 11 डिग्री तक लुढ़कते ही ठंड बढ़ गई। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत आज भी रिहर्सल होगी, कई मार्गों में बदलाव किए गए हैं, इसलिए यातायात पुलिस ने जनता से एडवायजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस परियोजना को लेकर ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोला और चेतावनी दी कि चीन एक साल में इसे निगल सकता है। उत्तर प्रदेश में आज गृहमंत्री अमित शाह विभिन्न आयोजनों की शुरुआत करेंगे, वहीं शुभांशु शुक्ला समेत पांच हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ भी आज सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जिसमें ज्योतिष की विभिन्न विधाओं में डुबकी लगाई जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
अमेरिका का ग्रीनलैंड को लेकर घमासान जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कनाडा पर ट्रंप का हमला; बोले- चीन एक साल में निगल जाएगा
ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं का विरोध जारी रखा और चीन के करीब जाता रहा, तो चीन एक साल के भीतर ही उसे निगल जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
3 of 11
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह
- फोटो : X @MyGov_UP
यूपी: शुभांशु शुक्ला समेत पांच को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान
राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर वह एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का शुभारंभ व सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। वह राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज से
8वां दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ आज शनिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घोष करेंगे। देश-प्रदेश के 108 ज्योतिषाचार्य आज से दो दिन तक निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
Traffic Advisory for Republic Day
- फोटो : X
आज भी होगी गणतंत्र दिवस की रिहर्सल... कई मार्गों में बदलाव
गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की शनिवार को यानी 24 जनवरी को भी रिहर्सल होगी। परेड की रिहर्सल सुबह 10.15 बजे विजय चौक से शुरू होगी और इंडिया गेट तक जाएगी। परेड के रास्ते में सुचारू संचालन के लिए विस्तृत ट्रैफिक व्यवस्था और प्रतिबंध लागू रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वह अपनी सुविधा के लिए सुबह 10.15 बजे से 12.30 बजे तक परेड के रास्ते से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
6 of 11
दिल्ली में बारिश
- फोटो : भूपिंदर सिंह
Weather: 11 डिग्री लुढ़कते ही दिल्ली में बढ़ी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की आहट के बीच सर्दी के पक्ष में खड़ी हुई बारिश ने राजधानी में तापमान की रफ्तार थाम दी है। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद पारा करीब 11 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं और नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौट आई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
ट्रंप की चेतावनी: ईरान की तरफ बढ़ रहा युद्धपोतों का एक विशाल बेड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका की कड़ी नजर है। युद्धपोतों का एक बेड़ा खाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। वह पत्रकारों से बोले- मैंने कहा, अगर तुम लोगों फांसी देते हो, तो तुम पर पहले से कहीं ज्यादा जोरदार हमला होगा। यह तुम्हारे ईरान परमाणु कार्यक्रम पर हमने जो किया, उसे मूंगफली जैसा बना देगा। उधर, ईरानी शीर्ष अभियोजक मोहम्मद मोवाहेदी ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया कि उनके दखल से देशव्यापी प्रदर्शनों में हिरासत में लिए गए 800 लोगों की फांसी रोक दी गई थी। उन्होंने इस बयान को झूठा बताया। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली
- फोटो : ANI
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक एस-400 परेड में दिखेगा
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पहली बार सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर कमोडोर मनीष सबरवाल के अनुसार, यह प्रणाली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। चार दिनों के संघर्ष के दौरान इसने पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू और एक जासूसी विमान को मार गिराया था। इस वर्ष ऑपरेशन सिंदूर झांकी तीनों सेनाओं की संयुक्त सफलता पर केंद्रित होगी। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
बेरूत में इस्राइली हमले के बाद के हालात (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
इस्राइल-लेबनान जंग में पर्यावरण को भारी क्षति; हमलों से बाग-बगीचे राख
सशस्त्र विद्रोही गुट हिज्बुल्ला के हमलों से उत्पन्न सुरक्षा खतरे के जवाब में की गई इस्राइली सैन्य कार्रवाई का प्रभाव केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दक्षिणी लेबनान का सामाजिक और प्राकृतिक ताना-बाना भी इसकी चपेट में आ गया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और मानवीय संगठनों की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध में कृषि भूमि नष्ट हुई, जंगलों और जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि जल स्रोतों और मिट्टी में प्रदूषण बढ़ने से स्थानीय आबादी पर दीर्घकालिक खतरा पैदा हो गया। तेल भंडारण स्थलों, औद्योगिक ढांचे और ऊर्जा संयंत्रों को हुई क्षति ने समुद्री और स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी प्रभावित किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संघर्ष भले ही सशस्त्र गुटों और राज्यों के बीच हो, लेकिन उसकी कीमत सबसे अधिक आम नागरिक ही चुकाते है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
सूर्यकुमार यादव-ईशान किशन
- फोटो : PTI
IND vs NZ: 209 रन का पहाड़ 15.2 ओवर में ढहा, भारत का सबसे बड़ा टी20 रन चेज
भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 और रचिन रवींद्र ने 44 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। ईशान किशन ने 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए भारत को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है। पढ़ें पूरी खबर...
Border 2 Box Office: पहले ही दिन 'बॉर्डर 2' ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकाॅर्ड
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी के अभिनय से सजी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्या इस फिल्म का जादू दर्शकों पर चल सका है? ओपनिंग डे पर यह कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही है। जानिए, ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन कितनी कमाई करने में सफल रही है। पढ़ें पूरी खबर...