नई श्रम संहिताओं पर सरकार की तेजी के बीच एक बड़ा बदलाव दिख रहा है। अब महिलाएं खनन से लेकर भारी उद्योगों तक में काम कर सकेंगी, साथ ही वेतन सुरक्षा और गिग वर्कर्स को भी कवरेज दिया जाएगा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी हलचल तेज है। यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान उम्मीद जगा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका का नया प्रस्ताव अंतिम शांति समझौते का आधार बन सकता है। अमेरिका में एक दिलचस्प राजनीतिक नजारा देखने को मिला, जहां ट्रंप और ममदानी ने अपने राजनीतिक मतभेद किनारे रखते हुए न्यूयॉर्क को सस्ता और सुरक्षित बनाने पर बातचीत की। दूसरी ओर खेल जगत में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर उत्साह चरम पर है। IND vs SA मुक़ाबले में शुभमन गिल की अनुपस्थिति से ऋषभ पंत पर नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि नीतीश कुमार को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की चर्चा जारी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
नई श्रम संहिता लागू
- फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
खनन से लेकर उद्योगों में काम कर सकेंगी महिलाएं
निश्चित अवधि के लिए रखे गए कर्मचारी को भी स्थायी कर्मचारियों की तरह ही सभी लाभ मिलेंगे, जिसमें छुट्टी, चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं। स्थायी कर्मचारी के बराबर वेतन से आय और सुरक्षा का लाभ मिलेगा। ठेके पर काम की प्रवृति घटेगी। जिसमें उन्हें भूमिगत खनन और भारी मशीनरी जैसे उद्योगों में काम करने की इजाजत भी शामिल है। इसके लिए महिलाओं की अनुमति जरूरी है। महिला कर्मचारियों के परिवार परिभाषा में सास-ससुर को जोड़ने का प्रावधान, डिपेंडेंट कवरेज को बढ़ाना और समावेशिता को पक्का करना भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
पायलट नमन स्याल/तेजस विमान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
संतुलन बिगड़ने के बाद तेजस से बाहर नहीं निकल पाए विंग कमांडर नमन
दुबई के अल-मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई करतब दिखाने के दौरान बलिदान हुए विंग कमांडर नमन सियाल (37) फिलहाल कोयंबटूर में तैनात थे। वह एयर शो में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए थे। हादसे के समय संतुलन बिगड़ने के बाद जब तेजस हवा में गोते लगाने लगा तो वह समय रहते उससे बाहर नहीं निकल पाए।
पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री मोदी ने नैस्पर्स के चेयरमैन और सीईओ से मुलाकात की
- फोटो : X (@narendramodi)
PM मोदी की नास्पर्स प्रमुख-CEO से अहम मुलाकात
जी-20 लीडर्स समिट में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका की बहुराष्ट्रीय टेक कंपनी नैस्पर्स के चेयरमैन कूस बेक्कर और CEO फैब्रिसियो ब्लोइसी से मुलाकात की। इस बैठक में भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए निवेश बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी
- फोटो : x @DonaldJTrump / ANI
ट्रंप-ममदानी की अनोखी जुगलबंदी: न्यूयॉर्क को सस्ता और सुरक्षित बनाने पर हुई चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी के बीच ओवल ऑफिस में हुई पहली मुलाकात आश्चर्यजनक रूप से सौम्य रही। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर पहले तीखे राजनीतिक हमले किए थे, लेकिन बैठक में उन्होंने शहर की बढ़ती महंगाई, किराया और रोजमर्रा के खर्चों पर साझा रूप से कदम उठाने की बात पर जोर दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल)
- फोटो : एएनआई
पुतिन बोले- अमेरिकी प्रस्ताव बन सकता है अंतिम शांति समझौते का आधार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा पेश किए गए नए यूक्रेन शांति प्रस्ताव का सावधानी भरा स्वागत किया। पुतिन ने कहा कि यह आधुनिक और अपडेटेड प्लान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की आधारशिला बन सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना पर अभी तक रूस के साथ कोई गंभीर बातचीत नहीं हुई है।
पढ़ें पूरी खबर...
म्यूचुअल फंड
- फोटो : एएनआई
अब मिडकैप और फ्लेक्सीकैप फंड बन रहे निवेशकों के पसंदीदा विकल्प
म्यूचुअल फंड निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने की मुहिम में जुटे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशक पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए फ्लेक्सीकैप और मिडकैप फंडों का विकल्प चुन रहे हैं, जिस पर अब तक लार्जकैप और स्मॉलकैप म्यूचुअल फंडों का दबदबा था।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
गर्भावस्था में होने वाला दुर्लभ कैंसर कोरियोकार्सिनोमा युवक में पाया गया
गर्भावस्था के दौरान होने वाला एक दुर्लभ कैंसर कोरियोकार्सिनोमा पहली बार एक 23 वर्षीय युवक में पाया गया है। यह कैंसर आमतौर पर गर्भाशय में भ्रूण के ऊतकों से विकसित होता है और महिलाओं में भी बेहद कम देखने को मिलता है। प्रति एक लाख महिलाओं में मात्र 0.3 प्रतिशत में ही इसके होने का आंकड़ा है। पीड़ित युवक समीर आनंद का जम्मू स्थित राज्य कैंसर संस्थान में वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता की देखरेख में इलाज चल रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
खगोलीय घटना
- फोटो : Adobe Stock
खगोलीय घटना: नासा ने खोजा सौरमंडल से भी पुराना धूमकेतु
नासा ने अंतरिक्ष से ली गई नई तस्वीरों में एक दुर्लभ अंतरतारकीय धूमकेतु थ्री आई-एटलस को दर्ज किया है, जिसे वैज्ञानिक हमारे सौरमंडल से भी पुराना मान रहे हैं। यह वस्तु जुलाई में खोजी गई थी और अब पृथ्वी के पास से सुरक्षित दूरी पर गुजर रही है। कुछ वैज्ञानिकों की ओर से इसे एलियन तकनीक होने के दावे पर नासा ने स्पष्ट जवाब दिया है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक धूमकेतु है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : PTI
गिल की अनुपस्थिति में पंत पर रहेगी नेतृत्व की जिम्मेदारी, नीतीश को मिलेगा मौका?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम शनिवार से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे और अब उन्हें इस पहेली का जवाब ढूंढना होगा। भारत को मैच से पहले झटका भी लगा है क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल को चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
द फैमिली मैन 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इन स्टार कलाकारों से भी सजी है ‘द फैमिली मैन 3’
दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत सीरीज 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन 21 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हो चुका है। इसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। इस बार सीरीज में जयदीप अहलवात भी जुड़े हैं।
चलिए जानते हैं इस सीजन के स्टार कास्ट के बारे में।