फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बिहार में NDA विधायक दल की बैठक; दिल्ली में आठ डिग्री गिरेगा पारा; लाल किले के पास धमाके की जांच तेज

Wed, 19 Nov 2025 06:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री 10वीं बार शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को पहले उन्हें जदयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसी दिन राजग विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच मंगलवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई तीन घंटे की मैराथन बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का असर राजधानी में दिखने लगा है और दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की संभावना है। एक तरफ अल फलाह यूनिवर्सिटी का यदि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से कोई संपर्क नहीं था तो दिल्ली में बम धमाका करने वाले डॉ. उमर को इतनी छूट यहां क्यों दी जा रही थी। अमर उजाला ने यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर यहां अप्रेंटिस कर रहे दो डॉक्टरों से बात की। वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) टीबी के उन्मूलन में उत्साहजनक प्रगति के लिए भारत की प्रशंसा की। साथ ही  कहा कि इसकी पहचान में लगने वाला समय कम हुआ है। मंगलवार को जारी एक बयान में डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि भारत में टीबी से संबंधित मृत्यु दर में सुधार के संकेत मिले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

नीतीश आज बनेंगे राजग विधायक दल के नेता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री 10वीं बार शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को पहले उन्हें जदयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसी दिन राजग विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच मंगलवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई तीन घंटे की मैराथन बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है। पढ़ें पूरी खबर...

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते अब दिन में भी ठंडक

दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : प्रशांत पांडे

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर राजधानी में दिखने लगा है और दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

डॉ. उमर को लेकर साथी डॉक्टरों का खुलासा, अल फलाह ने दे रखी थी पूरी छूट

डॉ. उमर नबी - फोटो : अमर उजाला

अल फलाह यूनिवर्सिटी का यदि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से कोई संपर्क नहीं था तो दिल्ली में बम धमाका करने वाले डॉ. उमर को इतनी छूट यहां क्यों दी जा रही थी। अमर उजाला ने यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर यहां अप्रेंटिस कर रहे दो डॉक्टरों से बात की।  पढ़ें पूरी खबर.,,

डब्ल्यूएचओ ने टीबी उन्मूलन में भारत की प्रगति की सराहना की

विश्व टीबी दिवस - फोटो : Adobe Stock

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) टीबी के उन्मूलन में उत्साहजनक प्रगति के लिए भारत की प्रशंसा की। साथ ही  कहा कि इसकी पहचान में लगने वाला समय कम हुआ है। मंगलवार को जारी एक बयान में डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि भारत में टीबी से संबंधित मृत्यु दर में सुधार के संकेत मिले हैं। डब्ल्यूएचओ की वैश्विक क्षय रोग रिपोर्ट, 2025 का हवाला देते हुए इस बयान में कहा गया है कि 2024 में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में टीबी एक बड़ा बोझ बना रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

मेटा में बड़ा बदलाव: चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉन हेगमैन ने दिया इस्तीफा

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में एक बड़ा नेतृत्व बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉन हेगमैन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह मेटा छोड़कर अपनी नई स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं।हेगमैन की जिम्मेदारियां अब मेटा के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू बॉकिंग संभालेंगे, जो अभी कंपनी के ऐड प्रोडक्ट और रणनीति विभाग का नेतृत्व करते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

व्हाइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस का जोरदार स्वागत

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whitehouse

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत किया। यह उनकी 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद पहली व्हाइट हाउस यात्रा है। ट्रंप ने सैन्य सम्मान, फ्लाईओवर और मरीन बैंड के साथ क्राउन प्रिंस का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

ग्रुप बी से भारत-पाकिस्तान अंतिम-4 में पहुंचे

भारतीय टीम - फोटो : @BCCI
भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में भारत ए ने 17.5 ओवर में ही 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए हर्ष दुबे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

दुबई एयर शो से भारत-UAE रक्षा सहयोग को गति

भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ - फोटो : एक्स@SethSanjayMP

भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दुबई एयर शो के दौरान अपने यूएई समकक्ष मोहम्मद मुबारक अल माजरूई से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम चर्चा की। इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि भारत और यूएई को रक्षा क्षेत्र में संयुक्त शोध, मिलकर विकास और सह-उत्पादन जैसी संभावनाओं को और बढ़ाना चाहिए। सोमवार को हुई इस बैठक के अगले दिन, मंगलवार को संजय सेठ ने ‘डिफेंस टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया’ विषय पर एक उद्योग गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भारत और दुनिया भर की 50 कंपनियों ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर..

US शेयर बाजार में उथल-पुथल: एनवीडिया-बिटकॉइन की कीमतों में उछाल से चिंता

अमेरिकी शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फाइल) - फोटो : एएनआई
अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। एशिया और यूरोप में हुई बिकवाली का असर वॉल स्ट्रीट पर भी दिखा। दिन की शुरुआत में S&P 500 में 1.5% की गिरावट दर्ज की गई। बाद में अधिकांश नुकसान की भरपाई हो गई और देर शाम केवल 0.2% की गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोन्स का सूचकांक 0.6% गिरा, जबकि नैस्डैक ने 0.5% गोते लगाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

तेरे सपने-तेरी बातें: अमर उजाला-पेंगुइन की पहल से तैयार हुआ युवा लेखकों का कहानी संग्रह

1 - फोटो : अमर उजाला

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया और अमर उजाला की संयुक्त पहल नई उमर की नई फसल-2025 कहानी प्रतियोगिता से निकलकर आए 25 युवा लेखकों के सपने अब पन्नों में तब्दील हो चुके हैं। उनकी कहानियों से सजा कहानी संग्रह तेरे सपने-तेरी बातें अब प्रकाशन के बाद ऑनलाइन व प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के पास उपलब्ध है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें