पीएम मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है। दोनों देश फिर से सामान्य राजनयिक सेवाएं शुरू करने के लिए नए उच्चायुक्त नियुक्त करेंगे। इससे दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों को मानसून पूर्व बारिश तरबतर कर रही है। इसके अलावा, इस्राइल-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अब हमारा ईरान के आसमान पर पूरी तरह नियंत्रण है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब इस तरह की अटकलें तेज हुई हैं कि क्या अमेरिका ईरान पर इस्राइल के हमलों में शामिल होगा या नहीं? ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारत-कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर जताई सहमति
पीएम मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है। दोनों देश फिर से सामान्य राजनयिक सेवाएं शुरू करने के लिए नए उच्चायुक्त नियुक्त करेंगे। इससे दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा। कनाडा के प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कार्नी और मोदी ने आपसी सम्मान, कानून के शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने नागरिकों और व्यवसायों को नियमित सेवाएं बहाल करने के उद्देश्य से नए उच्चायुक्तों को नामित करने पर सहमति व्यक्त की है। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड से लेकर ओडिशा तक आज भारी बारिश के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों को मानसून पूर्व बारिश तरबतर कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अब हमारा ईरान के आसमान पर पूरी तरह नियंत्रण है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब इस तरह की अटकलें तेज हुई हैं कि क्या अमेरिका ईरान पर इस्राइल के हमलों में शामिल होगा या नहीं? पढ़ें पूरी खबर...
लंदन के दो दिवसीय दौरे पर ब्रिटिश समकक्ष से भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज यानी 18 जून से लंदन के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने लंदन दौरे के दौरान वह ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह जोनाथन के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
TikTok: ट्रंप ने तीसरी बार बढ़ाई टिकटॉक की बिक्री की समयसीमा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक की बिक्री की समयसीमा तीसरी बार बढ़ा दी है। अब ट्रंप ने टिकटॉक को बेचने के लिए 90 दिनों की राहत दी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप टिकटॉक के चीनी मालिक को एप बेचने की समयसीमा बढ़ाने के लिए इस सप्ताह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
G7 Summit: अगले जी7 सम्मेलन की मेजबानी करेगा फ्रांस
अगले साल जी-7 शिखर सम्मेलन फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित किया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कनाडा के रॉकीज रिसॉर्ट कनानास्किस में 2025 के शिखर सम्मेलन के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये यह घोषणा की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि इवियन और उसके आसपास के क्षेत्र ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को आयोजित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। बता दें कि इवियन फ्रांसीसी स्पा शहर है और अपने खनिज जल के लिए जाना जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल
एपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार मशहूर हाॅलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को आखिरकार ऑस्कर (Honorary Oscar Award) मिलने वाला है। उनके अलावा ऑस्कर पाने वालों की लिस्ट में डॉली पार्टन, डेबी एलेन और व्यान थॉमस भी शामिल होंगे। हॉलीवुड फिल्म अकादमी ने मंगलवार को बताया कि एक्शन फिल्म स्टार टॉम क्रूज और सिंगर-एक्ट्रेस डॉली पार्टन उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट्स के ऑस्कर अवॉर्ड (Honorary Oscars) के लिए चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर...
PM Modi: जी-7 समिट में पीएम मोदी ने की कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात
कनाडा के कानानास्किस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम पार्डो ओब्रादोर समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की। आइए जानते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन-किन नेताओं से मुलाकात की और किन विषयों पर चर्चा हुईं.... पढ़ें पूरी खबर...
ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं: टैमी ब्रूस
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद ही ट्रंप ने यह साफ कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
MEA: येरेवन पहुंचे 110 भारतीय छात्रों की आज देश वापसी
ईरान और इस्राइल के युद्ध के बीच फंसे 600 भारतीय छात्रों को भारतीय दूतावास ने सोमवार को कौम स्थानांतरित किया गया था। इनमें से उर्मिया यूनिवर्सिटी के 110 छात्रों को आर्मेनिया भेजा गया था। इनमें से 90 छात्र कश्मीरी हैं। मंगलवार को ये छात्र आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंच गए। बुधवार को इन्हें हवाई जहाज से दिल्ली लाया जाएगा। इनके परिजन बेसब्री से इनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं अन्य छात्रों को स्थानांतरित करने के प्रयास जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय वायु सेना को जल्द मिलेगा स्वदेशी स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार
भारतीय वायु सेना को जल्द ही स्वदेशी स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार का एक उन्नत संस्करण मिलने वाला है। यह हथियार वायु सेना के Su-30 MKI समेत लगभग सभी लड़ाकू जेट के बेड़े पर लगाया जा सकेगा। इस हथियार के चलते वायु सेना की ताकत और बढ़ जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...