फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज आंध्र दौरे पर; भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए घोषित किए सभी 101 नाम, पढ़ें सुर्खियां

Thu, 16 Oct 2025 07:17 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश को 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। वहीं, अमर उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ आज मुजफ्फरपुर पहुंचेगा, जहां टीम मतदाताओं से बातचीत कर लीची नगरी के चुनावी मुद्दों को समझेगी। उधर, बीजेपी ने देर रात अपनी तीसरी सूची जारी करते हुए 18 नए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस बीच, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत जल्द ही रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी आज आंध्र दौरे पर

पीएम मोदी - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 13,430 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, पीएम कुरनूल में सुपर जीएसटी-सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए पीएम को आमंत्रित किया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

आज चुनावी रथ पहुंचेगा मुजफ्फरपुर

सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

आपके शहर मुजफ्फरपुर में 16 अक्तूबर 2025 सुबह 8 बजे ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम अमर उजाला पर लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी नेताओं, प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों/समर्थकों और आम जनता से सवाल-जवाब किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

BJP ने सभी 101 नाम घोषित किए

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला

बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले दिन में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। वहीं पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। भाजपा ने अंतिम सूची में दो और महिलाओं को टिकट दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

श्रीलंका की पीएम का भारत दौरा

डॉ. हरिनी अमरसूर्या - फोटो : ANI/@Dr_HariniA

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमरसूर्या 16 से 18 अक्तूबर तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगी और शिक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापारिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

पहली बार जगमग होगा राम मंदिर का 70 एकड़ परिसर

दीपोत्सव को लेकर मार्ग के किनारे लगाई जा रही लाइटें।-संवाद

इस बार का दीपोत्सव कई मायने में खास होने जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब भव्य राम मंदिर का पूरा 70 एकड़ परिसर जगमग होगा। मंदिर के चारों दिशाओं में फैला चार किमी क्षेत्र डेढ़ लाख दीपों से आलोकित होगा। दीपोत्सव के दिन 19 अक्तूबर को ठीक 5:30 बजे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से नहा उठेगा। पढ़ें पूरी खबर...

राजग में दोस्ताना संघर्ष टालने में जुटी भाजपा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से पहले सीटों का बंटवारा करके सत्तारूढ़ राजग ने जो बढ़त ली थी, वह सहयोगी दलों के आपसी संघर्ष से खत्म होती दिख रही है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू ने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

'भारत जल्द बंद कर देगा रूसी तेल की खरीद- ट्रंप का दावा

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर इस समय भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसा आश्वासन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से दिया है। उन्होंने इसे रूस पर दबाव बढ़ाने की अपनी कोशिश का हिस्सा बताया। ट्रंप ने कहा कि यही वह तरीका है जिससे रूस को अलग-थलग किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

हमास ने इस्राइली जासूस बताकर आठ लोगों को सड़क पर बिठा मारी गोली

गाजा - फोटो : पीटीआई

गाजा में युद्धविराम की घोषणा के चंद घंटों बाद ही हमास का  क्रूर चेहरा सामने आ गया है। हमास ने इस्राइली जासूस होने का आरोप लगाते हुए गाजा में बीच सड़क आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमास ने कैमरे के सामने ये हत्याएं कर अपनी ताकत का भी प्रदर्शन किया है। मालूम हो कि युद्धविराम के बाद इस्राइली सेना गाजा में पीछे हटने लगी है। पढ़ें पूरी खबर...

हमास ने लौटाए दो और बंधकों के शव; इस्राइल ने चेताया

गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई

इस्राइल को हमास से दो और बंधकों की लाशें मिली हैं। लेकिन कुछ घंटे बाद सेना ने कहा कि पहले सौंपा गया एक शव बंधक का नहीं था। इस मामले ने दो साल से चले युद्ध के बीच बनी नाज़ुक स्थिति में और तनाव बढ़ा दिया है। लाशों को हमास द्वारा रेड क्रॉस के माध्यम से इस्राइल को सौंपा गया। इस्राइली सेना ने कहा कि बंधकों की पहचान अभी सत्यापित नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सियासी संकट की कगार पर फ्रांस

इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI
फ्रांस एक नए राजनीतिक संकट की कगार पर खड़ा है, जहां प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू के नेतृत्व वाली सरकार को राष्ट्रीय सभा में दो अविश्वास प्रस्तावों का सामना करना पड़ रहा है। अगर प्रस्ताव पास हो गए, तो राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पास केवल एक विकल्प बचता है- संसद भंग करके नई चुनाव कराना। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें