हरियाणा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) की आत्महत्या को लेकर सियासत गर्मा गई है। इस मामले में डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के परिणामों पर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, आज राहुल गांधी चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज सीवान में अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचेगा, जहां वह मतदाताओं से मिलकर उनके प्रमुख मुद्दों को समझेंगे और क्षेत्र की राजनीतिक धारा का जायजा लेंगे। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर चर्चा भी जारी है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के सामने कहा कि भारत एक महान देश है और उनके बहुत अच्छे दोस्त वहां शीर्ष पर हैं, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ADGP आत्महत्या के मुद्दे पर सियासत गरमाई: छुट्टी पर भेजे गए DGP
ADGP Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में विवाद का पटाक्षेप न होता देख 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थगित कर दी गई। वहीं, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
आज सीवान पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ
Satta ka sangram
- फोटो : अमर उजाला
14 अक्तूबर 2025 दिन मंगलवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर सीवान में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
'भारत महान देश और मेरे बहुत अच्छे दोस्त वहां शीर्ष पर'; ट्रंप ने PM मोदी की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है और मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त वहीं शीर्ष पर हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। ट्रंप ने यह बयान मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में हुए विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान दिया। पढ़ें पूरी खबर...
यूएन में निशिकांत दुबे ने पड़ोसी को लताड़ा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
भारत के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और भारत में स्कूलों और बच्चों को निशाना बनाकर संयुक्त राष्ट्र के बच्चे और सशस्त्र संघर्ष एजेंडा का उल्लंघन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
गाजा में इस्राइल ने मचाई 13 परमाणु बमों जितनी तबाही
गाजा सिटी
- फोटो : पीटीआई
गाजा पट्टी आज एक भूगोल नहीं बल्कि बारूद में झुलसे मानवीय त्रास का प्रतीक है। इस्राइल ने गत दो वर्षों में करीब 2 लाख टन विस्फोटक बरसाए हैं। यह इतना बारूद है जो 13 परमाणु बमों के साझा असर के बराबर है। हमास की जिद का मूल्य गाजा को एक लाख से अधिक मौतों के रूप में चुकाना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...
साक्षात्कार: 'निजी क्षेत्र के निवेश से निखरेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं'; श्रीधर वेम्बु ने बताया जोहो मॉडल का विजन
जोहो कॉरपोरेश के संस्थापक श्रीधर वेम्बु।
- फोटो : अमर उजाला
स्वदेशी बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक डॉ. श्रीधर वेम्बु मानते हैं कि गांवों की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और उन्हें कौशल के साथ रोजगार के काबिल बनाने का काम सरकार के बजाय निजी क्षेत्र ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकता है। जोहो का ग्रामीण प्रतिभा पूल ऐसी ही पहल है, जिसमें हम राजस्व का महज एक फीसदी अंशदान देते हैं। पेश है अमर उजाला के डॉ. इंदुशेखर पंचोली की तेनकासी में डॉ. श्रीधर से विस्तृत बातचीत के शेष अंश...
बिहार विधानसभा चुनाव: राजग में सीट संख्या पर सहमति
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने रविवार को पूरे जोरशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बनने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर सीट बंटवारे के फॉर्मूले को भी साझा किया गया। अगले कदम के तहत सोमवार को सभी सहयोगी दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता में सीट बंटवारे पर आधिकारिक घोषणा की जानी थी। लेकिन सीट संख्या तय होने के बाद अब इस बात पेंच फंस गया है कि किसी दल को कौन-सा विधानसभा क्षेत्र मिलेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
सीरीज अपने नाम करने से 58 रन दूर भारतीय टीम
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स ने दूसरे टेस्ट मैच में 10वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर भारत की जीत का इंतजार बढ़ा दिया। भारत चौथे दिन जीत हासिल करने के करीब था, लेकिन ग्रीव्स और सील्स अंतिम विकेट के लिए टिके रहे जिससे वेस्टइंडीज 120 रनों की बढ़त लेने में सफल रहा।
पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के इस जिले की सबसे बड़ी रेड
मीट कारोबारी के ठिकानों पर पड़ी जिले की सबसे बड़ी रेड
- फोटो : अमर उजाला
मीट कारोबारी इमरान और इरफान के मकान, फैक्टरी व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारने के लिए सोमवार सुबह चार आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। टीम में शामिल सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। मकान और अन्य प्रतिष्ठानों के दरवाजे भीतर से बंदकर देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थीं। पढ़ें पूरी खबर...
‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज
पॉइजन बेबी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत आगामी फिल्म 'थामा' दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग 'पॉइजन बेबी' रिलीज कर दिया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। पढ़ें पूरी खबर...
मच्छिल में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने फायरिंग कर आतंकियों को भगाया
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब मच्छिल सेक्टर में सेना के जवानों ने सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया। पढ़ें पूरी खबर...
मेडागास्कर के राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे
मेडागास्कर का झंडे
- फोटो : Google Gemini
नेपाल और बांग्लादेश के बाद अब अफ्रीका में जेन-जेड की विरोधी आंदोलनों ने एक और सरकार को गिरा दिया है। मेडागास्कर के राष्ट्रपति अंद्री राजोएलिना देश छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए, यह जानकारी विपक्ष और अधिकारियों ने दी। पढ़ें पूरी खबर...