फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHAI का सफाई अभियान: गंदे शौचालयों की फोटो भेजो, 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज पाओ

Mon, 13 Oct 2025 11:26 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं को एक खास सफाई अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके तहत राजमार्ग उपयोगकर्ता अगर टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों के बारे में सूचना देते हैं तो उन्हें अपने फास्टैग खाते में 1,000 रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएचएआई ने नेशनल हाईवे पर स्वच्छता के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत राजमार्ग उपयोगकर्ता अगर टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों के बारे में सूचना देते हैं तो उन्हें अपने फास्टैग खाते में 1,000 रुपये का इनाम मिलेगा। यह पहल देश भर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 31 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

इस एप के जरिये कर सकेंगे शिकायत
राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को शिकायत के लिए राजमार्गयात्रा एप के नवीनतम संस्करण पर जियो-टैग्ड (लोकेशन के साथ) तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। शिकायत करने वाले को नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी साझा करनी होगी। जिसके बाद वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) को 1,000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज मिलेगा। यह पुरस्कार किसी अन्य को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा और नकद में नहीं मिलेगा।

बयान के अनुसार, यह अभियान केवल एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में निर्मित और संचालित शौचालयों पर ही लागू होगा। खुदरा ईंधन स्टेशनों, ढाबों या एनएचएआई के नियंत्रण से बाहर अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर स्थित अन्य शौचालय इससे बाहर रखे गए हैं।
विज्ञापन

ये शर्तें होगी लागू
बयान में कहा गया है कि प्रत्येक वाहन पंजीकरण संख्या पूरी योजना अवधि के दौरान केवल एक पुरस्कार के लिए पात्र होगा। साथ ही, प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग शौचालय सुविधा उस स्थान के लिए प्राप्त रिपोर्ट की संख्या पर गौर किए बिना, प्रतिदिन केवल एक बार पुरस्कार के लिए पात्र होगी। यदि एक ही दिन में एक ही शौचालय के लिए कई रिपोर्ट प्राप्त होती हैं, तो केवल राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से रिपोर्ट की गई पहली वैध तस्वीर ही पुरस्कार के लिए पात्र माने जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि एप के माध्यम से ली गई केवल स्पष्ट, जियो-टैग की गई और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीरों पर ही विचार किया जाएगा। किसी भी छेड़छाड़ की गई, डुप्लिकेट या पहले से रिपोर्ट की गई तस्वीरों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें