फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पीएम का पूर्वोत्तर दौरा; UN में भारत फलस्तीन के साथ; नेपाल में बनी अंतरिम सरकार, 2026 में चुनाव

Sat, 13 Sep 2025 05:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पांच राज्यों-मिजोरम, मणिपुर, असम, बिहार और बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को मिजोरम से होगी, जहां से वह मणिपुर जाएंगे। मणिपुर में 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद से पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष को 23 महीने से अधिक हो चुके हैं। फलस्तीन भी इस्राइल की आक्रामकता का प्रमुख कारण रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह फलस्तीन को अलग देश के तौर पर मान्यता नहीं देंगे। हालांकि, इस उथल-पुथल के बीच भारत ने 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' का समर्थन किया है। इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते इस्राइल का दौरा करेंगे। यह दौरा उस समय हो रहा है, जब संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीनी देश के गठन पर बहस होने वाली है, जिसे बेहद विवादास्पद माना जा रहा है। इसके अलावा, नेपाल में युवा पीढ़ी के हिंसक प्रदर्शनों के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की कमान सौंप दी गई। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले नेपाल की संसद को भंग कर दिया गया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

PM Modi Northeast Visit: पीएम मोदी का आज से पूर्वोत्तर दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पांच राज्यों-मिजोरम, मणिपुर, असम, बिहार और बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को मिजोरम से होगी, जहां से वह मणिपुर जाएंगे। मणिपुर में 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद से पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। मणिपुर में कई दिनों से पीएम के दौरे की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। हालांकि, दौरे की पहली आधिकारिक जानकारी शुक्रवार को ही दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : यूएन
India In UNGA: फलस्तीन पर भारत 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' के साथ डटा
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष को 23 महीने से अधिक हो चुके हैं। फलस्तीन भी इस्राइल की आक्रामकता का प्रमुख कारण रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह फलस्तीन को अलग देश के तौर पर मान्यता नहीं देंगे। हालांकि, इस उथल-पुथल के बीच भारत ने 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' का समर्थन किया है। यूएन महासभा में लाए गए एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करते हुए भारत ने कहा, वह दो अलग-अलग देशों को मान्यता देकर इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करने के पक्ष में है। बता दें कि यह विवाद कई दशकों से खिंचा चला आ रहा है। लंबे समय से भारत अपने रूख पर दृढ़ है और स्पष्ट किया है कि वह टू-स्टेट सॉल्यूशन (दो राष्ट्र समाधान) का मजबूती से समर्थन करता है। पढ़ें पूरी खबर...

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की - फोटो : ANI

Nepal: नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रमुख बनीं सुशीला कार्की
नेपाल में युवा पीढ़ी के हिंसक प्रदर्शनों के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की कमान सौंप दी गई। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले नेपाल की संसद को भंग कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

राफेल लड़ाकू विमान (फाइल) - फोटो : एएनआई

Rafale Deal: सबसे बड़ी रक्षा डील की तैयारी में भारत सरकार
रक्षा मंत्रालय को भारतीय वायुसेना से 114 ‘मेक इन इंडिया’ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव मिला है। इस सौदे की कीमत दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। खास बात यह है कि ये विमान फ्रांस की डसॉ एविएशन कंपनी बनाएगी, लेकिन इसमें भारतीय एयरोस्पेस कंपनियों की भी अहम भूमिका होगी। मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Monsoon Return: मौसम विभाग का अनुमान- उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की विदाई 15 सितंबर से
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की 15 सितंबर के आसपास से उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू हो जाएगी। आईएमडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 15 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक में गणेश विर्सजन के दौरान हादसा - फोटो : एक्स

Karnataka: कर्नाटक के हासन में आठ लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक प्रकट किया। उन्होंने घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का एलान किया। सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

Supreme Court: सेबी-सहारा खाते से जमाकर्ताओं को 5,000 करोड़ जारी करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के अनुरोध पर सहारा समूह की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में जमा धनराशि में से 5000 करोड़ रुपये के नए वितरण की अनुमति दे दी ताकि सहारा समूह सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं का बकाया चुकाया जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

Congo Boat Accidents: अफ्रीकी देश कांगो में दो नाव दुर्घटनाएं, 193 यात्रियों की मौत
अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में इस सप्ताह दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं हुईं, जिनमें कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये दुर्घटनाएं बुधवार और बृहस्पतिवार को इक्वेटर प्रांत में करीब 150 किलोमीटर के अंतराल पर हुईं। पढ़ें पूरी खबर...

एनएचआरसी - फोटो : एएनआई

NHRC: उर्वरक मुद्दे पर सभी प्रदेशों को एनएचआरसी का नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उनके पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उर्वरक के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों पर किसी भी तरह की 'कड़ी कार्रवाई, बल प्रयोग या लाठीचार्ज' न किया जाए। यह कदम एक शिकायत के आधार पर उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash

Kash Patel: चार्ली किर्क की याद में भावुक FBI निदेशक बोले- 33 घंटे में 'ऐतिहासिक प्रगति'
संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) निदेशक काश पटेल ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उनकी एजेंसी ने कंजरवेटिव नेता चार्ली किर्क की हत्या की जांच में ऐतिहासिक प्रगति की है। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से राहत भी जताई। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान बनाम ओमान - फोटो : @ACCMedia1

PAK vs OMA: पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, ओमान को 93 रन से पटखनी दी
पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर एशिया कप 2025 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। शुक्रवार को मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला दुबई में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मोहम्मद हारिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 67 रन बना पाई और मुकाबला हार गई। पढ़ें पूरी खबर...

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, भारतीय नौसेना प्रमुख - फोटो : ANI

भावी खतरों का सामना कैसे? समुद्री चुनौतियों का जिक्र कर नेवी चीफ एडमिरल त्रिपाठी ने दिया ये जवाब
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि तेजी से बदलते और जटिल समुद्री माहौल में, जहां खतरे अचानक और कई बार अदृश्य रूप से सामने आते हैं, ऐसे समय में जानकारी को तुरंत इकट्ठा करना, उसका विश्लेषण करना और साझा करना ही असली 'रोकथाम और रक्षा' तय करेगा। वे गुरुग्राम में नौसेना के नए बेस आईएनएस अरावली के जलावतरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'भविष्य के खतरों का सामना केवल आज के सहयोग से ही किया जा सकता है।' पढ़ें पूरी खबर...

Harry Potter - फोटो : एक्स

Harry Potter: वोल्डेमॉर्ट के खूंखार रोल में दिखेंगे किलियन मर्फी?
हॉलीवुड अभिनेता और ऑस्कर विजेता किलियन मर्फी पिछले कुल समय में ‘ओपेनहाइमर’ में अपनी दमदार अदाकारी के लिए सुर्खियों में रहे। इन दिनों मर्फी वॉर्नर ब्रदर्स की आने वाली ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं बटोर रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि मर्फी इस सीरीज में खतरनाक विलेन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन अब खुद किलियन मर्फी ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है और स्थिति साफ कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर - फोटो : amarujala.com

Business Roundup: खुदरा महंगाई बढ़ी; सोना-चांदी नए हाई पर, फोनपे पर जुर्माना
शेयर बाजार की चाल हो या सर्राफा बाजार की छलांग। आरबीआई और सेबी के निर्देश हों या सरकार की योजनाओं का एलान। महंगाई के आंकड़े हों या अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर के अनुसार, कारोबार से जगत से जुड़ी दिनभर की हर खबर का पूरा सार ग्राफिक्स के साथ यहां समझें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें