ब्रिटेन और मालदीव की अपनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। यहां वह तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम रात 8 बजे आयोजित होगा। वहीं जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर तमाम तरह के कयास जारी रहने के बीच निर्वाचन आयोग (ईसी) ने देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को इसके लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया। एक तरफ कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलाने में दिल्ली के सैनिकों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 1999 में कारगिल की चोटियों पर पाकिस्तान के घुसपैठियों के छक्के छुड़ाने के दौरान दिल्ली निवासी चार कैप्टन शहीद हुए थे जबकि एक लांसनायक घायल हुआ था। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर मालदीव में हैं। जहां उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से माले स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में मुलाकात की। यह दौरा भारत और मालदीव के बीच आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ। दोनों नेताओं ने नेबरहुड फर्स्ट और विजन महासागर नीति के तहत आपसी संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..