फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मालदीव के दौरे पर पीएम मोदी; भारत-यूके के बीच FTA और फ्रांस फलस्तीन को देगा स्वतंत्र देश की मान्यता

Fri, 25 Jul 2025 07:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम मोदी आज अपनी दो देशों की यात्रा के अगले चरण में ब्रिटेन से मालदीव पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। । प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। वहीं नरेंद्र मोदी 25 जुलाई यानी आज लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। नरेंद्र मोदी 1947 यानी स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी राज्य के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। एक तरफ भारत-ब्रिटेन व्यापार और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) जैसे द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर निगरानी और समीक्षा करने वाली प्रतिष्ठित भारतीय और ब्रिटिश एजेंसियों व संस्थानों का मानना है कि भारत और ब्रिटेन के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) केवल दो देशों के बीच व्यापार बढ़ाने तक सीमित नहीं है। दूसरी ओर पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा के साथ-साथ मुक्त व्यापार समझौता और आतंकवाद को लेकर बातचीत की। सबसे पहले पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच हुए चाय पर चर्चा की बात करें तो चेकर्स कंट्री हाउस में दोनों नेताओं की हुई मुलाकात को पीएम मोदी ने मजेदार अंदाज में चाय पर चर्चा बताया।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

2 of 11
ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना होते पीएम मोदी। - फोटो : ANI

पीएम मोदी आज अपनी दो देशों की यात्रा के अगले चरण में ब्रिटेन से मालदीव पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। । प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

इंदिरा को पीछे छोड़ सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने पीएम मोदी

3 of 11
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

नरेंद्र मोदी 25 जुलाई यानी आज लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। नरेंद्र मोदी 1947 यानी स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी राज्य के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पढ़ें पूरी खबर..

व्यापार, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय

4 of 11
भारत-ब्रिटेन एफटीए - फोटो : x.com/@narendramodi

भारत-ब्रिटेन व्यापार और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) जैसे द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर निगरानी और समीक्षा करने वाली प्रतिष्ठित भारतीय और ब्रिटिश एजेंसियों व संस्थानों का मानना है कि भारत और ब्रिटेन के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) केवल दो देशों के बीच व्यापार बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इससे वैश्विक रणनीतिक समीकरण, निवेश के प्रवाह, रोजगार के अवसर और उपभोक्ताओं के अनुभवों में भी व्यापक परिवर्तन की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

एफटीए से लेकर चाय पर चर्चा और आतंकवाद को करारा जवाब

5 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : @narendramodi
प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा के साथ-साथ मुक्त व्यापार समझौता और आतंकवाद को लेकर बातचीत की। सबसे पहले पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच हुए चाय पर चर्चा की बात करें तो चेकर्स कंट्री हाउस में दोनों नेताओं की हुई मुलाकात को पीएम मोदी ने मजेदार अंदाज में चाय पर चर्चा बताया। साथ ही कहा कि इससे भारत और यूके के रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

अमर उजाला का ज्योतिष महाकुंभ 4 अगस्त को

6 of 11
अमर उजाला का ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला
काल की गति को पढ़ने वाली देश की प्राचीनतम विद्या ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्य हमें आज भी चौंकाते हैं। इसी पर सार्थक चर्चा के जरिए आम लोगों को इस विज्ञान से जोड़ा जा सकता है और जीवन में दिशा-निर्धारण में उनकी मदद की जा सकती है। इस विषय पर गहन संवाद हो, इसी उद्देश्य से अमर उजाला और माय ज्योतिष 4 अगस्त को नई दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन करने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता: किसानों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

7 of 11
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट - फोटो : X @PiyushGoyal
भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ नया मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा आर्थिक बदलाव लाने वाला है। जानकारों के मुताबिक, इस समझौते में लगभग 99 फीसदी सामान और सेवाओं पर लगने वाला टैक्स (शुल्क) हटा दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

फ्रांस फलस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा

8 of 11
इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

इस्राइल और गाजा के साथ चल रहे संघर्ष के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अब फलस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले को वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में औपचारिक रूप से घोषित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

चोटिल पंत का जुझारू प्रदर्शन, डकेट और क्राउली बने मुसीबत

9 of 11
जैक क्राउली-बेन डकेट-ऋषभ पंत - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का आज दूसरा दिन था। इंग्लैंड ने गुरुवार का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत से 133 रन पीछे है। इससे पहले भारत की पारी 358 रन पर सिमटी थी। पढ़ें पूरी खबर..

डोनाल्ड ट्रंप ने मतभेद भुलाकर एलन मस्क का किया समर्थन

10 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच चल रहे मतभेद के मद्देनजर ट्रंप ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया। टेस्ला के गिरते शेयर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार सुबह अचानक सोशल मीडिया पर एलन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला का समर्थन किया। ट्रंप का ये पोस्ट चौंकाने वाला रहा क्योंकि हाल के दिनों में ही उनके और मस्क के बीच तीखा विवाद देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सस्पेंस और थ्रिल के साथ होगी एंटरटेनमेंट की बौछार

11 of 11
'मंडला मर्डर्स'-‘सरजमीं’ - फोटो : सोशल मीडिया
मॉनसून का सीजन, बारिश की फुहारें और वीकएंड! यह सारी चीजें एक साथ मिलें तो लगता है कि कोई बड़ी खुशी हाथ लग गई। इसी मौसम में अगर एंटरटेनमेंट का साथ मिल जाए तो कहना ही क्या? इस वीकएंड ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज-फिल्में रिलीज हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें