फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर; बोइंग ने भारत को तीन अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपे; सुर्खियां

Tue, 22 Jul 2025 07:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बीते दिन ही धनखड़ ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र भेजकर पद से इस्तीफे की बात कही थी। उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। मंगलवार को राज्यसभा को जगदीप धनखड़ के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे के संबंध में गृह मंत्रालय की अधिसूचना (दिनांक 22 जुलाई) के बारे में सूचित किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा करेगा। बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित अपाचे हेलीकॉप्टर भारत आ गए हैं। भारतीय सेना ने बताया कि अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की डिलीवरी हो गई है। भारतीय सेना इन हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात करेगी। हालांकि, यह आपूर्ति करीब 15 महीने की देरी के बाद की गई है। आइए जानते हैं क्या है अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खासियत...। वहीं बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राज्यभर की राजनीति में गर्माहट तेज है। हालांकि गर्माहट का एक और बड़ा कारण चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2025) के फैसले को लेकर भी है। जहां विपक्षी दल लगातार से चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को चुनाव आयोग ने बिहार में चल रहे एआईआर-2025 को लेकर उठ रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर सफाई दी है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 23-26 जुलाई को होने वाली विदेश यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने सारे सवालों के जवाब दिए। विदेश मंत्रालय ने भारत-ब्रिटेन के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते से लेकर खालिस्तानियों के मुद्दे तक हर सवाल का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर बातचीत पूरी कर ली है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

2 of 11
जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बीते दिन ही धनखड़ ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र भेजकर पद से इस्तीफे की बात कही थी। उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। मंगलवार को राज्यसभा को जगदीप धनखड़ के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे के संबंध में गृह मंत्रालय की अधिसूचना (दिनांक 22 जुलाई) के बारे में सूचित किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, 'जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

बोइंग ने भारत को तीन अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपे

3 of 11
अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला
दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा करेगा। बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित अपाचे हेलीकॉप्टर भारत आ गए हैं। भारतीय सेना ने बताया कि अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की डिलीवरी हो गई है। भारतीय सेना इन हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात करेगी। हालांकि, यह आपूर्ति करीब 15 महीने की देरी के बाद की गई है। आइए जानते हैं क्या है अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खासियत...। पढ़ें पूरी खबर..

चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर को सही ठहराया

4 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : PTI

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राज्यभर की राजनीति में गर्माहट तेज है। हालांकि गर्माहट का एक और बड़ा कारण चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2025) के फैसले को लेकर भी है। जहां विपक्षी दल लगातार से चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को चुनाव आयोग ने बिहार में चल रहे एआईआर-2025 को लेकर उठ रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर सफाई दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पीएम की विदेश यात्रा पर सरकार ने क्या-क्या कहा?

5 of 11
पीएम मोदी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 23-26 जुलाई को होने वाली विदेश यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने सारे सवालों के जवाब दिए। विदेश मंत्रालय ने भारत-ब्रिटेन के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते से लेकर खालिस्तानियों के मुद्दे तक हर सवाल का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर बातचीत पूरी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

विपक्ष का SIR पर हल्लाबोल; सरकार का पलटवार

6 of 11
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्षी दलों के जोरदार हंगामे के चलते मंगलवार को पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्ष की मुख्य मांग थी बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा कराई जाए और इसे वापस लिया जाए। बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद बार-बार स्थगित होने के कारण सोमवार को सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी थी। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

एअर इंडिया के विमान में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद हादसा

7 of 11
एअर इंडिया। - फोटो : अमर उजाला।
हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया के एक फ्लाइट में मंगलवार दोपहर लैंडिंग के बाद आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। इस घटना को लेकर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई-315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के बाद उसकी ऑक्जिलियरी पावर यूनिट में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरना शुरू कर चुके थे। सुरक्षा प्रणाली के अनुसार ऑक्जिलियरी पावर यूनिट को स्वतः बंद कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

चौथे टेस्ट से पहले भारत को एक और झटका

8 of 11
आकाश दीप-केएल राहुल - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। बता दें कि, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सिर्फ अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर..

धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज

9 of 11
जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐस समय हो रही है, जब सोमवार शाम को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर बैठक की एक तस्वीर भी साझा की। जिसमें लिखा गया है, राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
मंत्री आशीष सूद - फोटो : X/@ashishsood_bjp

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत ऐतिहासिक फैसला लिया है। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी है कि ओलंपिक में जीतने वाले विजेताओं को सरकार की ओर से कैश रिवॉर्ड को बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

एअर इंडिया ने बोइंग के बेड़े में ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच पूरी की

11 of 11
एअर इंडिया - फोटो : ANI
एअर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच (FCS) के लॉकिंग तंत्र का एहतियाती निरीक्षण पूरा कर लिया है। एअरलाइन ने बताया है कि उसने 14 जुलाई, 2025 को जारी DGCA के निर्देशों का पालन किया है। एयर इंडिया ने बताया कि निरीक्षणों में, उक्त लॉकिंग तंत्र में कोई समस्या नहीं पाई गई। एअर इंडिया ने 12 जुलाई को स्वैच्छिक निरीक्षण शुरू किया था और DGCA द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया। नियामक को इसकी सूचना दे दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें