फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 2031 तक इंग्लैंड करेगा WTC फाइनल की मेजबानी; ब्रिटेन-मालदीव जाएंगे पीएम मोदी; पढ़ें अहम सुर्खियां

Sun, 20 Jul 2025 08:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। आईसीसी ने रविवार को बताया कि अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 तक होगी। एक तरफ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर पटना के पारस हॉस्पिटल में हुए हत्याकांड में बिहार पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य शूटर तौसीफ खान उर्फ बादशाह, नीशू खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस टीम ने कोलकाता के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान एक महिला को भी हिरासत में लिया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
विज्ञापन

2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी

2 of 11
इंग्लैंड करेगा अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। आईसीसी ने रविवार को बताया कि अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

23-24 जुलाई को ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 तक होगी। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। पीएम मोदी की यह मालदीव यात्रा, मालदीव में राष्ट्रपति मोइजु के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा होगा। पढ़ें पूरी खबर..

किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

4 of 11
सुरक्षाबल - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

चंदन मिश्रा मर्डर केस में शूटर तौसीफ, नीशू समेत चार गिरफ्तार

5 of 11
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पटना के पारस हॉस्पिटल में हुए हत्याकांड में बिहार पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य शूटर तौसीफ खान उर्फ बादशाह, नीशू खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस टीम ने कोलकाता के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान एक महिला को भी हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान में भारत विश्व में नंबर एक

6 of 11
तेज डिजिटल भुगतान के मामले में सबसे आगे भारत - फोटो : अमर उजाला
भारत अब तेज डिजिटल भुगतान के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की नई रिपोर्ट 'खुदरा डिजिटल भुगतान का बढ़ता चलन: इंटरऑपरेबिलिटी का महत्व' के अनुसार, भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) इस क्रांति का मुख्य आधार है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

विदेशी मीडिया के झूठे कवरेज पर बरसे उड्डयन मंत्री नायडू

7 of 11
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू - फोटो : ANI

अहमदाबाद में बीते 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर चर्चा जारी है। इसी बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को एअर इंडिया 171 विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एएआईबी पूरी जिम्मेदारी से और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर..

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: जगन मोहन रेड्डी पर 305 पन्नों का आरोप पत्र

8 of 11
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश पुलिस ने 3,500 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के मामले में एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। इस आरोपपत्र में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को हर महीने औसतन 50 से 60 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने वाला बताया गया है। शनिवार को 305 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है, लेकिन इसमें जगन को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया है। अदालत ने अभी इस आरोपपत्र का संज्ञान नहीं लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाई गई बदमाशों द्वारा जलाई गई किशोरी

9 of 11
एम्स, दिल्ली - फोटो : एएनआई (फाइल)

ओडिशा में आग से झुलसी किशोरी को एम्स भुनवेश्वर से एयरलिफ्ट कर राष्ट्रीय राजधानी लाया गया और दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। बालंगा थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने शनिवार को 15 वर्षीय लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था, जिससे वह 70 फीसदी झुलस गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

रिजिजू बोले- हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार

10 of 11
सर्वदलीय बैठक के बारे में जानकारी देते संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू। - फोटो : PTI
संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार-विपक्ष के बीच समन्वय होना चाहिए। हम मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर सांसदों के हस्ताक्षरों की संख्या पहले ही 100 को पार कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी में उमड़ेंगे तीन लाख श्रद्धालु

11 of 11
नयाघाट के पास जयघोष करते कांवड़िया श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच रामनगरी शिव भक्ति में पूरी तरह रंग गई। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर सरयू घाटों से लेकर शिवालयों तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के सोमवार पर दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें