फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 25 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

43 साल पहले जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल, जानिए पूरी कहानी

संजय गांधी पर सबसे गंभीर आरोप था इमरजेंसी के दौरान विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का आदेश देना, कड़ाई से सेंसरशिप लागू करना और सरकारी कामकाज में बिना किसी आधिकारिक भूमिका के हस्तक्षेप करना। जब उन्हें लगा कि इंदर कुमार गुजराल उनका कहना नहीं मानेंगे तो उन्हें उनके पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन

विस्तार से जानिए

खूंटी गैंगरेप में अब तक का सच क्या है

झारखंड में एक एनजीओ से जुड़ी पांच लड़कियों के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की वारदात अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। झारखंड के डीजी आरके मलिक ने कहा है कि पीड़िताओं को पेशाब पीने पर मजबूर किया गया था।
पूरी खबर पढ़ें

12 करोड़ जाली राशन कार्ड का हुआ पर्दाफाश

उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों का मंत्रालय बदलते बाजारीकरण के इस दौर में कंपनियों के खेल पर लगाम, उपभोक्ता हितों के संरक्षण और छूट पर खाद्य मुहैया कराने की सहूलियतों पर काम कर रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं के प्रति अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक विधेयक भी बनाया गया है।

विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें
 

संसदीय समिति के सामने पेश होंगे 11 सरकारी बैंकों के प्रमुख

देश के 11 सरकारी बैंकों के प्रमुख धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और बैड लोन की बढ़ती समस्या के बारे में जानकारी देने के लिए संसदीय समिति के सामने पेश होंगे। इनमें देश के नामचीन बड़े सरकारी बैंकों का नाम शामिल है।
पूरी खबर पढ़ें
 

देश में सबसे ज्यादा दिल्ली के बच्चे कर रहे हैं आत्महत्या

देश में सबसे ज्यादा दिल्ली के बच्चे और किशोर आत्महत्या कर रहे हैं। भले ही इन घटनाओं के पीछे कारण अलग-अलग हों, लेकिन बच्चों की इन बेवजह मौतों ने सरकारी सिस्टम को भी हिला कर रख दिया है। यूं तो आत्महत्या के मामले में चेन्नई और बंगलूरू क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें
 

फीफा विश्व कप में चार अहम मुकाबले आज, रोनाल्डो के करिश्मे से नॉकआउट पर पुर्तगाल की निगाह

फीफा विश्व कप 2018 में आज चार अहम मुकबाले खेले जाएंगे। पहला मैच साउदी अरब और इजिप्ट के बीच शाम 7.30 बजे होगा। इसके अलावा दूसरा मुकाबला उरुग्वे और रशिया के बीच इसी समय पर ही खेला जाएगा। वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्ड के नेतृत्व वाली पुर्तगाल और ईरान के बीच तीसरा मैच रात 11.30 बजे खेला जाएगा। वहीं ग्रुप बी की स्पेन और मोरक्को के बीच भी मुकाबले इसी समय होगा।

अपडेट के लिए क्लिक करें
 

सैमसंग डुअल स्क्रीन और बिना बेजल वाला स्मार्टफोन पर कर रहा काम

फोल्डेबल स्मार्टफोन की लीक रिपोर्ट के बाद अब खबर है कि सैमसंग एक डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस डुअल स्क्रीन वाले फोन में बिना बेजल (किनारे) वाली डिस्प्ले होगी। फोन में एक डिस्प्ले बैक में और दूसरा फ्रंट में होगा। इस फोन में ना कोई बटन होगा और ना ही हेडफोन जैक मिलेगा।
पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें