पाकिस्तान की नापाक हरकत, अनुमति के बावजूद भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजा साहिब में जाने से रोकने के मामले पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारतीय उच्चायुक्त के साथ दो महीने में दूसरी बार इस तरह की बदसलूकी की गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर सख्त एतराज जताया गया है। विस्तार से पढ़ें
सऊदी अरब में भारतीयों के लिए नौकरी अब और मुश्किल
विज्ञापन
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद मुल्क की अर्थव्यवस्था में कई ऐसे बदलावों को अंजाम दे रहे हैं जिसकी वजह से भारतीयों को मिलने वाली नौकरी में कमी आएगी। वे अपने नागरिकों के लिए नई नौकरियां पैदा करना चाहते हैं। दशकों से सऊदी में भारत और फिलीपींस के कामगार वैसे कामों को करते रहे हैं जो काम सऊदी के लोग करना पसंद नहीं करते हैं। अब देखना है कि ऐसी बेरोजगारी से निपटने के लिए भारत सरकार क्या कदम उठाएगी। विस्तार से पढ़ें
उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर लगी रोक से सांसत में लोग
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के एक फैसले ने राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स के कारोबार से जुड़े उद्यमियों की चिन्ताएं बढ़ा दी हैं। न्यायालय ने अपने एक आदेश में प्रदेश की सभी नदियों पर चलने वाले व्हाइट रिवर राफ्टिंग और अन्य साहसिक खेलों के साथ ही पैराग्लाइडिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध आज यानी रविवार से लागू हो रहे हैं। जब तक इन खेलों के नियंत्रण के लिए राज्य सरकार कोई नीति नहीं बना देती तब तक के लिए यह प्रतिबंध लगा रहेगा। अब देखना है कि राज्य सरकार इसका क्या तोड़ निकालेगी।
भारत-अमेरिका ट्रेड वॉर का असर पड़ेगा सेब, बादाम और अखरोट पर, नहीं मिलेंगे सस्ते
अमेरिका ने स्टील और एल्युमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया था। भारत ने इसके जवाब में कुछ उत्पादों के आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया। नतीजतन सेब, बादाम और अखरोट जैसे फल व मेवे महंगे हो जाएंगे। महंगाई से जूझ रहे देश में सरकार इन वस्तुओं की कीमत नियंत्रित करने के लिए क्या करेगी। विस्तार से पढ़ें
रूस में चल रहे फीफा विश्व कप 2018 के लिए रविवार का दिन बेहद अहम होगा। पहला मैच ग्रुप 'जी' के तहत इंग्लैंड और पनामा के बीच होगा। अंग्रेज इस मैच में कमजोर आंकी जा रही पनामा को रौंदते हुए फाइनल-16 राउंड में जगह सुनिश्चित करना चाहेंगे। दूसरे मैच में जापान-सेनेगल आमने-सामने होंगी। ग्रुप 'एच' में दोनों ही टीमें शीर्ष स्थान पर है। तीसरा और अंतिम मैच भी ग्रुप 'एच' की टीम पोलैंड और कोलंबिया के बीच खेला जाएगा। अपना पहला मैच गंवा चुकी दोनों ही टीम, यह मैच हारते ही विश्व कप 2018 से बाहर होने की कगार पर आ जाएगी। विस्तार से पढ़ें