फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर सर्च सवालों में सबसे ऊपर धारा 377, 'वट इज..', टॉप 10 में ये भी हैं शामिल

Sun, 23 Dec 2018 10:06 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने सालाना ट्रेंडिंग डाटा की जानकारी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई शख्सियत प्रिया प्रकाश है। इस मामले में स्पोर्ट्स भी पीछे नहीं हैं। खेलों से संबंधित सवाल 2018 में  सबसे अधिक किए गए हैं। इस मामले में स्पोर्टस ने एंटरटेनमेंट को भी पीछे छोड़ दिया है। इसने ऑलाइन सर्च में टॉप तीन में जगह बनाई है।   
विज्ञापन

2 of 7
FIFA WORLD CUP 2018
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के तीन टॉप ट्रेंडिंग सवालों में पहले नंबर पर 'फीफा वर्ल्ड कप 2018', दूसरे पर 'लाइव स्कोर' और तीसरे नंबर पर 'आईपीएल 2018' रहे हैं। सभी तरह के सवालों में टॉप पर फुटबॉल और क्रिकेट के सवालों ने जगह बनाई है। स्पोर्ट्स और न्यूज कैटेगरी में सबसे अधिक 'फीफा वर्ल्ड कप 2018' सर्च किया गया है। वहीं फुटबॉल क्रिकेट और एंटरटेनमेंट से भी आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
article 377
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सुप्रीम कोर्ट के धारा 377 पर आए फैसले के बाद लोगों ने सबसे अधिक बार सर्च किया है, 'वट इज आर्टिकल 377'। वट इज के मामले में धारा 377 सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। 

4 of 7
प्रिया प्रकाश - फोटो : self
तमिल और मलयालम फिल्म जगत टॉप सर्च से दूर रहे हैं। जिसका कारण है ट्रेंडिंग फिल्में और शख्सियतें। सबसे अधिक बार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 है। इसके अलावा मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को भी काफी सर्च किया गया है। प्रिया प्रकाश के आंख मारने के वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। जिससे वह सबसे अधिक बार सर्च की गई शख्सियत बन गईं। 
विज्ञापन

5 of 7
priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
प्रियंका-निक जिन्होंने हाल ही में शादी की है, को भी सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। इस दंपति ने टॉप पांच में अपनी जगह बनाई है। इनके अलावा संगीतकार सपना चौधरी और व्यवसायी आनंद अहूजा को भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। बता दें आनंद अहूजा अभिनेत्री सोनम कपूर के पति हैं।
विज्ञापन

6 of 7
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
इस साल हुई हाई प्रोफाइल शादियों ने भी लोगों की सर्च हिस्ट्री पर प्रभाव डाला है। 2018 की टॉप 10 ट्रेंडिंग न्यूज के मामले में टॉप 10 में 'प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी', 'दीपिका पादुकोण की शादी' और 'सोनम कपूर की शादी' ने जगह बनाई है। टॉप 10 ट्रेंडिंग न्यूज के मामले में टॉप 10 में कर्नाटक चुनाव रिजल्ट, निपाह वायरस, स्टेच्यू ऑफ यूनिटि, बिटकॉइन प्राइज, बजट 2018 और धारा 377 भी हैं।
विज्ञापन

7 of 7
whatsapp
व्हॉट्सएप के एक नए फीचर ने भी लोगों को बहुत कन्फ्यूज किया है। जिसमें सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, 'व्हाट्सएप पर स्टिकर कैसे भेजें'। 'हाओ टू...' में व्हट्सएप को लेकर ये सवाल अधिक बार पूछा गया है। इसके अलावा 'हाओ टू' में पूछा गया है, 'आधार को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें' और 'रंगोली कैसे बनाएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next