फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही सस्ते होने जा रहे हैं टमाटर, अभी चल रहा है 80 से 100 का भाव

Mon, 31 Jul 2017 03:41 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
TOMATOES
विज्ञापन
टमाटर की कीमतों में जल्द ही कमी आने की उम्मीद है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दक्षिण भारत और अन्य उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बढ़ने से टमाटर के दाम अगले 15 दिन में नीचे आ जाएंगे।
विज्ञापन


इस समय खुदरा बाजार में टमाटर 100 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर एक माह से अधिक से आसमान पर पहुंच चुका है। मंत्रालय के 29 जून तक के आंकड़ों के अनुसार महानगरों की बात की जाए तो दिल्ली में यह 92 रुपये, कोलकता में 95 रुपये, मुंबई में 80 रुपये और चेन्नई में 55 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है।

अन्य शहरों में लखनऊ में 95 रुपये, भोपाल और तिरुवनंतपुरम में 90 रुपये, अहमदाबाद में 65 रुपये, जयपुर में 60 रुपये, शिमला में 83 रुपये, बंगलूरू में 75 रुपये और हैदराबाद में 55 रुपये प्रति किलोग्राम तक 
विज्ञापन


टमाटर बिक रहे हैं। आईसीएआर के उप महानिदेशक ए के सिंह ने कहा मेरा व्यक्तिगत तौर पर आकलन है कि दक्षिणी राज्यों और अन्य उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने से अगले 15 दिन में आपूर्ति में सुधार होगा और कीमतों पर दबाव कम होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें