फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU नेता के सी त्यागी बोले- उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करेगा

Mon, 31 Jul 2017 02:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
KC TYAGI
विज्ञापन
भाजपा से गठबंधन के बावजूद नीतीश कुमार का दल उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगा। जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा है कि 5 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति के चुनाव में पार्टी गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा से हाथ मिलाने से पहले ही गांधी के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने वादे से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि जदयू के फैसले से चुनाव के परिणाम में कोई अंतर नहीं आएगा,

क्योंकि राजग के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू का जीतना तय है। वहीं गुजरात के पार्टी के एकमात्र विधायक के राज्यसभा सीट के लिए होने वाले मतदान को उसकी मर्जी पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें