फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर और हुए 'लाल': दक्षिण भारत में कीमत 140 रुपये किलो तक पहुंची, बारिश से आपूर्ति पर असर

Mon, 06 Dec 2021 07:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दामों में ताजा बढ़ोतरी भारी बारिश के कारण इसकी आपूर्ति गड़बड़ाने से भी हुई है। वैसे सितंबर से ही देश के अधिकांश खेरची बाजारों में टमाटर के भाव उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ओखला सब्जी मंडी में टमाटर बेचता एक दुकानदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस बार प्याज नहीं टमाटर रूला रहा है। इसके दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तो इसके खेरची भाव 140 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

 

सरकारी जानकारी के अनुसार दामों में ताजा बढ़ोतरी भारी बारिश के कारण इसकी आपूर्ति गड़बड़ाने से भी हुई है। वैसे सितंबर से ही देश के अधिकांश खेरची बाजारों में टमाटर के भाव उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। लेकिन दक्षिण भारतीय राज्यों में सतत वर्षा से कीमतें और तेज हो गईं। 

उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को उत्तर भारत में टमाटर की कीमतें 30-83 प्रति किलो थीं, वहीं पश्चिमी क्षेत्र में 30-85 किलो और पूर्वी भारत में 39-80 रुपये किलो थीं। अखिल भारतीय स्तर पर देखें तो पिछले कई सप्ताहों से टमाटर के औसत रूप से दाम 60 रुपये किलो बने हुए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण में यहां सबसे महंगे
दक्षिण भारत में टमाटर के दाम सबसे ज्यादा हो गए हैं। सोमवार को अंडमान निकोबार के मायाबंदर में दाम 140 रुपये, पोर्ट ब्लेयर में 127 रुपये रुपये रहे। वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम में भाव 125, पलक्कड व वायनाड में 105, त्रिसूर में 94, कोझिकोड में 91 और कोट्टायम में 83 रुपये प्रति किलो रहे। 

किचन की शान माने जाने वाले टमाटर के दाम कर्नाटक के मेंगलुरु व तुमकुरु में 100 रुपये किलो, धारवाड़ में 75, मैसूरू में 74, शिवमोगा में 67, दावणगेरे में 64 तो बेंगलुरु में 57 रुपये किलो चल रहे हैं। तमिलनाडु में भी टमाटर रामनाथपुरम में 102 रुपये प्रति किलो, तिरुनेलवेली में 92, कुड्डालोर में 87, चेन्नई में 83 और धर्मपुरी में 75 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। 

वहीं, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में टमाटर 77 रुपये प्रति किलो, तिरुपति में 72, तेलंगाना के वारंगल 85 और पुडुचेरी में टमाटर 85 रुपये प्रति किलो थे। उधर, मेट्रो शहरों के दाम देखें तो सोमवार को मुंबई में टमाटर 55, दिल्ली में 56, कोलकाता में 78, और चेन्नई में 83 रुपये प्रति किलो बिके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें