फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे में भक्त कर पाएंगे साईंबाबा के दर्शन

Tue, 06 Dec 2016 04:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला स्थित शिर्डी के साईंबाबा मंदिर में भक्तों को अब घंटो कतार में नहीं खड़ा रहना पड़ेगा। उन्हें महज आधे घंटे में दर्शन मिल सकेगा। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट भक्तों के लिए टोकन की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसके तहत भक्तों के आने पर एक टोकन दिया जाएगा, जिसमें दर्शन के लिए समय लिखा रहेगा। शर्त यह रहेगी कि भक्तों को दिए गए निर्धारित समय से 15 मिनट पहले आना पड़ेगा। इसके बाद लगभग आधे घंटे के भीतर दर्शन हो जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे ने बताया कि टोकन की व्यवस्था 12 दिसंबर से प्रायोगिक तौर पर शुरू होगी। भक्तों के आने पर उनका फोटो, अंगूठे का निशान और पते का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन में एक नंबर जनरेट होगा, जिसे टोकन पर लगाया जाएगा। इसके जरिए भक्त मंदिर में दर्शन स्थल तक पहुंच पाएंगे। 

हावरे ने बताया कि बुजुर्ग भक्तों और छोटे बच्चों के साथ दर्शन के लिए आने वाली माताओं को सीधे प्रवेश की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद भक्तों को घंटों लाइन में खड़े रहने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईंबाबा संस्थान के तिजोरी में आए तीन करोड़ पुराने नोट

मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
डॉ. हावरे ने बताया कि साईंबाबा समाधि शताब्दी महोत्सव वर्ष के मद्देनजर संस्थान की तरफ से एक मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना है। इसके साथ ही 500 नए एंबुलेंस राज्य भर में वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा टेंपल मैनेजमेंट की परिकल्पना पर काम किया जा रहा है। टेंपल मैनेजमेंट को कोर्स के रूप में स्वीकारने के लिए अमरावती और मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपतियों से प्राथमिक चर्चा हुई है।

साईंबाबा संस्थान के तिजोरी में आए तीन करोड़ पुराने नोट
नोटबंदी के फैसले के बाद शिर्डी साईंबाबा मंदिर को 24 नवंबर तक दान के रूप में दो करोड़ 84 लाख रुपये के पुराने नोट मिले हैं। मंदिर को 500 रुपये के 1 करोड़ 57 लाख रुपये और 1000 के एक करोड़ 27 लाख रुपये चढ़ावे में मिले हैं।  इसके बाद सरकार ने पुराने नोटों को स्वीकार करने पर रोक लगाई है। 

मंदिर की सभी दान पेटियों में सूचना लगाई गई है कि पुराने नोट दान न करें। बावजूद इसके 71 लाख पुराने नोट मिले हैं। भक्त मनाही के बावजूद पुराने नोट दान पेटी में डाल रहे हैं। यह राशि संस्थान की तिजोरी में जमा कराई गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हावरे ने बताया कि नोटबंदी के बाद आनलाइन दान करने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें