चार करोड़ रुपये की कार और चालीस हजार रुपये के गार्ड के साथ राहुल गांधी लोकप्रियता पाने के लिए एटीएम की लाइन में लग कर चार हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। ये वक्तव्य सोमवार को भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने एटा में प्रेस वार्ता में दिया है। जब उनसे पूंछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां भी बैंक लाइन में लगीं थीं तो क्या वो भी लोकप्रियता के लिए था। इस पर सांसद ने कहा कि वो पैसे की जरूरत के लिए लाइन में लगीं थीं।
सांसद ने कहा कि एटा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी। तैयारियां चल रहीं हैं। कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जा रहा है। मंगलवार को प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक होगी।