फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस; कर्जत के पास पुल से चलती मालगाड़ी पर गिरी कार, तीन की मौत

Tue, 07 Nov 2023 05:09 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Updates: सीएआर के उल्लंघन मामले में एयर इंडिया पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना, डीजीसीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं से जुड़े मानदंडों का पालन न करने पर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने पिछले साल यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित करने पर नागरिक उड्डयन आवश्यकता (सीएआर) के प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। डीजीसीए ने कहा कि वह मई 2023 से विभिन्न प्रमुख हवाई अड्डों पर अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों का निरीक्षण कर रहा है। 

विज्ञापन


कर्जत के पास पुल से चलती मालगाड़ी पर गिरी कार, तीन की मौत
महाराष्ट्र में कर्जत और पनवेल रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह एक कार पुल से चलती मालगाड़ी पर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच हुई जब कार मुंबई-पनवेल रोड पर नेरल की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान धर्मानंद गायकवाड़ (41) और उनके चचेरे भाई मंगेश जाधव (46) और नितिन जाधव (48) के रूप में हुई।

कांग्रेस नेता पवन बंसल दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल मंगलवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। 75 वर्षीय बंसल से एजेंसी ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री से एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के प्रबंध निदेशक और कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष के रूप में पूछताछ की गई।

कर्नाटक : नहर में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
कर्नाटक के मांडया जिले में मंगलवार सुबह एक कार के यहां विश्वेश्वरैया नहर में गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री नहर में डूब गए। पुलिस को संदेह है कि बाइक सवार की टक्कर से बचने के लिए चालक ने कार को सड़क से नीचे की ओर मोड़ दिया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गोदाम में आग लगने से दो की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को एक कपास के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम ने बताया कि भिवंडी इलाके में स्थित गोदाम में आग लग गई है, जिसे काबू करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें