फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: 24 घंटे में कोरोना के 609 मामले, तीन मौतें; देश के 15 राज्यों में नए वैरिएंट JN.1 के 923 केस

Fri, 12 Jan 2024 11:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। इसके अब तक कुल 923 मामले सामने आए हैं। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, कर्नाटक में सबसे अधिक 214 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 609 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना की वजह से तीन कोरोना संक्रमितों की जान चली गई है। इनमें दो केरल और एक कर्नाटक में दर्ज की गई।

विज्ञापन


नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता
बता दें कि बीते साल पांच दिसंबर तक रोजाना आने वाले केस घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गए थे। फिर दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट का पता चला और इसकी वजह से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई। ठंड के मौसम को भी इसकी वजह बताया गया।

पीक में ऐसे थे हालात
सूत्रों के मुताबिक, 5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर 2023 को 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में रिपोर्ट किए गए सबसे ज्यादा मामलों के 0.2 प्रतिशत थे। पीक के वक्त 7 मई 2021 को 4,14,188 नए मामले और 3,915 मौतें दर्ज की गईं थीं।
विज्ञापन


4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके
2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक 4.4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। वहीं, देश में अब तक कोविडरोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

नए वैरिएंट के कितने केस?
इससे पहले बताया गया कि कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। इसके अब तक कुल 923 मामले सामने आए हैं। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, कर्नाटक में सबसे अधिक 214 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (170), केरल (154), आंध्र प्रदेश (105), गुजरात (76) और गोवा (66) का नंबर आता है। तेलंगाना और राजस्थान में 32-32 जेएन.1 मामले दर्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 25, तमिलनाडु में 22, दिल्ली में 16, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन, पश्चिम बंगाल में दो और उत्तराखंड में एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें