फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: नेपाल के PM नियमित जांच के लिए पहुंचे अस्पताल पहुंचे; गुवाहाटी में 15 संदिग्ध ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 04:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू/नई दिल्ली

सार

असम के गुवाहाटी में पिछले दो दिनों में कुल 15 संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा, राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में शहर के खानापारा इलाके में तीन तस्करों को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : ट्विटर/ कॉमरेड प्रचंड (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की मंगलवार को यहां एक अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच की गई। 69 वर्षीय प्रचंड मंगलवार दोपहर को काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल पहुंचे और अपनी जांच करवाई। प्रचंड के निजी सहयोगियों में से एक सूर्य किरण ने कहा कि प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर चिकित्सा जांच के लिए काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल गए। सभी परीक्षणों के बाद वह शाम को अपने आधिकारिक आवास पर वापस लौट आए।

विज्ञापन


वहीं, असम के गुवाहाटी में पिछले दो दिनों में कुल 15 संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से हेरोइन और याबा टैबलेट सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में शहर के खानापारा इलाके में तीन तस्करों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा, विश्वसनीय इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, असम एसटीएफ ने ड्रग तस्करों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया और गुवाहाटी के सिक्स माइल, खानापारा में 60 हजार याबा टेबल बरामद किए। 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
म्यांमार सीमा से 100 करोड़ की मेथ जब्त
पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में 45 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की गईं हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने 12 अक्तूबर से सीमावर्ती जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की हैं। 

असम राइफल्स और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को म्यांमार सीमा के पास चम्फाई के जोखावथर गांव से 17 किलोग्राम वजन की 1.5 लाख मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कीं। जब्ती 34 वर्षीय एक स्थानीय व्यक्ति के कब्जे से की गई है।

12 अक्तूबर को जोटे गांव में असम के दो व्यक्तियों से 12.12 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 40,000 मेथ टैबलेट जब्त की गईं। वहीं, 13 अक्तूबर को जोखावथर में एक अन्य ऑपरेशन में 24 वर्षीय म्यांमार नागरिक को 45 करोड़ रुपये की मेथ गोलियों के साथ पकड़ा गया था।

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारी को जेल
अहमदाबाद की विशेष सीबीआई अदालत ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में दोषी पाए जाने के बाद मंगलवार को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क के एक पूर्व अधीक्षक को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने मामले की जांच के दौरान उनसे जुड़े परिसरों की तलाशी के दौरान जब्त की गई नकदी और आभूषणों को जब्त करने का भी आदेश दिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कहा कि आरोपी फौजा सिंह पंढेर उस समय वलसाड जिले के वापी में दमन आयुक्तालय के केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क में तैनात थे। उन पर 13.6 लाख की अनुपातहीन संपत्ति रखने के बाद 30 जून 2005 को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं पांच घंटे के लिए निलंबित रहेंगी
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पारंपरिक अराट्टू जुलूस को रनवे से गुजारने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं 23 अक्तूबर को पांच घंटे के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दी जाएंगी। यह अनुष्ठान त्रावणकोर रॉयल्स से जुड़ी दशकों पुरानी प्रथा के अनुरूप है। तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (टीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा अलपासी अरट्टू जुलूस की सुविधा के लिए 23 अक्तूबर को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित रहेंगी। हवाईअड्डा दशकों से हर साल दो बार संचालन रोकता रहा है। मूर्तियों के पवित्र स्नान के लिए शांगुमुघम समुद्र तट तक पहुंचने के लिए मार्ग से गुजरने वाली मंदिर की शोभा यात्रा की प्रथा सदियों पहले शुरू हुई थी और यह 1932 में हवाई अड्डे की स्थापना के बाद भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें