पाकिस्तान में 14 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं इमरान
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव में सबसे बड़े दल पीटीआई के नेता इमरान खान 14 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। पीटीआई के वरिष्ठ प्रवक्ता फैसल जावेद खान ने बताया कि इमरान खान पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ममता ने पीएम उम्मीदवार बनने से किया इनकार, महागठबंधन के कई नेता हैरान
विपक्षी पार्टियों के खेमे में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अभी भी एकता नहीं है। जहां कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है वहीं विपक्षी दलों का एक खेमा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के पक्ष में है तो दूसरा दलित प्रधानमंत्री के नाम पर मायावती का नाम आगे कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
राफेल विमान से प्रधानमंत्री मोदी पर 2019 चुनावों का ‘रॉकेट’ दागेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने राफेल विमान डील के जरिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘रॉकेट’ दागकर 2019 लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर ली है, लेकिन इस डील पर अन्य विपक्षी दलों की चुप्पी से पार्टी परेशान भी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ब्रिक्स में दोकलम मुद्दा नहीं उठाने के लिए कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोहांसबर्ग में ब्रिक्स समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने दोकलम मुद्दा नहीं उठाने के लिए निशाना साधा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बाढ़ और बारिश ने पांच राज्यों में ली 465 लोगों की जान, महाराष्ट्र में हुई सबसे ज्यादा मौतें
मानसून सीजन में अब तक बाढ़ और बारिश से पांच राज्यों में 465 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक, महाराष्ट्र में 138, केरल में 125, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की जान गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...