न्यायिक हिरासत में मौत से यूपी 'बदनाम', राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में बढ़ी शिकायतें
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले चार माह में 176 मामलों से राज्य सरकारों को 53 करोड़ 22 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने के आदेश दिए। इनमें से ज्यादातर मामले न्यायिक हिरासत में मौत और पुलिस हिरासत में हुई मौतों से संबंधित थे, जिसमें सबसे ज्यादा मुआवजा उत्तर प्रदेश सरकार को देने का आदेश दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हथिनीकुंड से दिल्ली छोड़ा गया पानी, बाढ़ से निबटने को प्रशासन सतर्क
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी रविवार देर रात तक दिल्ली पहुंच रहा है। रविवार के अलावा शुक्रवार और शनिवार को भी पानी छोड़ा गया था। इससे पहले ही खतरे के निशान से लगभग 75 सेमी ऊपर बह रही यमुना में बाढ़ आना तय है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अन्ना हजारे 2 अक्तूबर से लोकपाल के लिए करेंगे भूख हड़ताल, 18 अगस्त को महापंचायत
छह माह में किसानों की मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज किसान अब अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2 अक्तूबर से आंदोलन करेंगे। आंदोलन की तैयारी को लेकर जय जवान जय किसान मोर्चा ने 18 अगस्त को महापंचायत बुलाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
व्हाट्सएप ने आज से लगाई एकसाथ 5 से ज्यादा को मैसेज भेजने पर रोक
देश में झूठे मैसेज, वीडियो व फोटो के कारण बढ़ती भीड़ हिंसा की घटनाओं के बाद संदेशों पर नियंत्रण करने के अपने वादे पर सोशल मैसेजिंग वेबसाइट व्हाट्सएप ने अमल करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों की गई घोषणा के तहत व्हाट्सएप ने रविवार रात 12 बजे से एकसाथ 5 से ज्यादा लोगों को कोई मैसेज भेजने पर रोक लगा दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बिजनेस की इस ट्रिक से कमाई का रिकॉर्ड तोड़ गई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल'
बिजनेस के मामले में टॉम क्रूज की नई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल - फॉलआउट' पूरी तरह हिट साबित हुई। इस फिल्म ने न सिर्फ उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती $59 मिलियन की कमाई की बल्कि किसी भी नई रिलीज फिल्म का इतना पैसा कमाना पहली बार हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...