वसंत पंचमी पर तीसरा शाही स्नान: निरंजनी और आनंद अखाड़े के आचार्य, महामंडलेश्वर और संत पहुंचे संगम
वसंत पंचमी पर तीसरा और अंतिम शाही स्नान की शुरुआत हो चुकी है। संगम किनारे जमे श्रद्धालुओं ने शनिवार रात से ही स्नान शुरू कर दिया था। आज 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। अमर उजाला आप तक तीसरे शाही स्नान की पूरी जानकारी लगातार अपडेट करता रहेगा...।
पढ़ें पूरी खबर
शराब त्रासदीः यूपी-उत्तराखंड में छापे, 346 केस दर्ज, 184 को भेजा जेल, अब तक 102 की मौत
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब के खिलाफ शनिवार को ताबड़तोड़ छापे मारे गए। इस दौरान यूपी में 9269.7 लीटर अवैध शराब और 47,700 किग्रा लहन बरामद की गई। यूपी में अब तक 297 मामले दर्ज किए गए हैं। 175 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
चिट फंड घोटाला: कोलकाता पुलिस कमिश्नर से आज फिर होगी पूछताछ, टीएमसी पूर्व सांसद भी तलब
शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने शनिवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई ने कुमार से घोटाले के अहम सुबूतों को नष्ट करने में उनकी कथित भूमिका पर जवाब तलब किया।
पढ़ें पूरी खबर
INDvNZ: न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल मुकाबला आज
मौजूदा सत्र में सफलता के कई झंडे गाड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर विदेशी सरजमीं पर एक और नई इबारत लिखना चाहेगी।
पढ़ें पूरी खबर
संसद से विदाई की तैयारी में जुटे लोकसभा सांसद, यादगार फोटो खिंचाने में मशगूल
मौजूदा संसद का आखिरी सत्र भले ही बुधवार को खत्म होगा, लेकिन अधिकतर सांसद अभी से ही विदाई मूड में आ गए हैं। कुछ साथी सांसदों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित कर रहे हैं, तो कुछ संसद भवन में साथियों संग यादगार फोटो खिंचवा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर