फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 25 Jan 2019 07:32 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई आज

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग के लोगों को नौकरी व शैक्षिणक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन की वैधता को चुनौती दी गई है। यह याचिकाएं यूथ फॉर इक्वालिटी सहित कई संगठन और लोगों ने दाखिल की हैं।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सीएम योगी आज करेंगे नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का उद्घाटन, कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो डिपो स्टेशन पर नोएडा की छह परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन का शिलान्यास भी करेंगे। एक्वा लाइन का उद्घाटन दोपहर 12:35 बजे होगा।

पढ़ें पूरी खबर

चंदा कोचर पर कसता शिकंजा, राष्ट्र गौरव से उतरकर घोटालों के दलदल में फंसी

चंदा कोचर बैंकिंग क्षेत्र का वैसा ही नाम था जैसा इंफोटेक क्षेत्र में सत्यम कंप्यूटर्स के मालिक बी रामालिंगा राजू। दोनों में एक और समानता है। दोनों ही अपने क्षेत्र मे शीर्ष पर होने के बावजूद घपले और घोटालों में लिप्त पाए गए। वे फोर्ब्स और फार्च्यून पत्रिकाओं द्वारा सालाना बनाई जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई सालों तक शामिल होती रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हो सकते हैं दो प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष पर भी चल रही चर्चा

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दो प्रभारी बनाए जाने के बाद दो प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष यूपी में संगठन को माइक्रो लेवल पर बांटकर उसकी सीधी निगरानी करना चाहते हैं ताकि अगले विधानसभा चुनाव तक पार्टी पर लगा ये धब्बा हट जाए कि यूपी में उसका संगठन नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार के रायबरेली में अपनी मंशा जता दी है कि अगले विधानसभा चुनाव में वे यूपी में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

सियाचिन में भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी पर बनी फिल्म आज होगी रिलीज

दुनिया में सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन ग्लेशियर में सबसे मुश्किल व विपरीत मौसमी परिस्थितियों और माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के दौरान भी भारतीय वायुसेना किस तरह मुस्तैद रहती है, इस पर नेशनल जियोग्राफिक  चैनल की ओर से बनाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। देश के 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हो रही 44 मिनट की इस फिल्म का टाइटल ‘एक्सट्रीम फ्लाइट: इंडियन एयरफोर्स’ है।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें