केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (59) का सोमवार तड़के 2 बजे निधन हो गया। मंगलवार दोपहर 1 बजे बंगलूरू में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
सबरीमाला फैसले पर पुनर्विचार याचिकाओं पर आज विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश दिए जाने के अपने फैसले पर दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर मंगलवार को विचार करेगा। तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 28 सितंबर को 4:1 के बहुमत से अपना फैसला दिया था।
पढ़ें पूरी खबर
यमन में खूनी संघर्ष जारी, पिछले 24 घंटों में 150 नागरिकों की मौत
यमन के होदेदा शहर में सरकार सर्मथक लड़ाकों और विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। इस संघर्ष में पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 150 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं।
पढ़ें पूरी खबर
श्रीलंकाः संसद भंग किए जाने पर सिरीसेना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कई राजनीतिक दल
श्रीलंका की मुख्य पार्टियों ने सोमवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना द्वारा संसद भंग किए जाने को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पढ़ें पूरी खबर
एसजीपीसी चुनाव आज, लौंगोवाल के सिर फिर सज सकता है प्रधान का ताज
भाई गोबिंद सिंह को फिर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान की सेवा सौंपी जा सकती है। इसका कारण यह है कि पिछले एक साल के कार्यकाल के दौरान लौंगोवाल ने ऐसा कोई विवाद खड़ा नहीं किया है, जिससे अकाली लीडरशिप को किसी संकट का सामना करना पड़ा हो।
पढ़ें पूरी खबर
#MeToo: भाजपा नेता के खिलाफ शुरू हुई जांच, दो दिन में देहरादून पहुंचकर बयान दर्ज कराएगी पीड़िता
मीटू प्रकरण में एसपी देहात सरिता डोभाल ने पीड़िता महिला की शिकायत की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को पीड़िता से संपर्क कर बयान के लिए देहरादून आने के लिए कहा है। पीड़िता ने एक-दो दिन में बयान दर्ज कराने की बात कही है।
पढ़ें पूरी खबर