फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 05 Jul 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राजद में घमासान: आज पार्टी स्थापना दिवस पर लालू परिवार का एक और चेहरा हो सकता लॉन्च 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के अंदर मचे तूफान के बीच लालू परिवार का एक और चेहरा पार्टी पोस्टर पर उभर आया है। वो चेहरा है लालू परिवार की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती का। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय पांच जुलाई को राजद स्थापना दिवस समारोह को लेकर बने पोस्टर में प्रमुखता से दिखाई दे रही हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आज ताजनगरी में चुनावी मंथन करेंगे शाह और योगी, दोनों डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत का मंत्र के देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (गुरुवार) को आगरा में होंगे। वे यहां फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विलास में ब्रज प्रांत, पश्चिमी और कानपुर (बुंदेलखंड) के विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे और शाम को सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अब केजरीवाल के सामने काम कर दिखाने की चुनौती, नाकामियों के लिए किसी अन्य को नहीं ठहरा पाएंगे दोषी
 

दिल्ली सरकार बड़ी या उपराज्यपाल, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब वह अपनी नाकामियों के लिए किसी अन्य को दोषी नहीं ठहरा पाएंगे, न प्रधानमंत्री को और न ही उपराज्यपाल को।

यहां पढ़ें पूरी खबर

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: आज आ सकता है शशि थरूर  की अग्रिम जमानत पर फैसला   

दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोपी वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की अग्रिम जमानत पर अपना फैसला एक दिन के लिए सुरक्षित रखा है। थरूर के विदेश भाग जाने की संभावना जताते हुए दिल्ली पुलिस ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। बृहस्पतिवार को अदालत इस याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में भर्ती और प्रमोशन से पहले डोप टेस्ट जरूरी, सीएम ने सभी सरकारी विभागों के लिए दिए आदेश 

नशों के खिलाफ कार्रवाई में एक और कदम आगे बढ़ते हुए सरकार ने अब भर्ती और प्रमोशन से पहले सभी मुलाजिमों का डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव को इसकी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ पुलिस भर्ती के दौरान ही डोप टेस्ट जरूरी करवाया था। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें