फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने से बेहोश हुई युवती, इस घटना से फिर क्षेत्र में फैली सनसनी 

Thu, 05 Jul 2018 03:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सो रही युवती की आधी रात को चोटी कट गई। इससे वह बेहोश हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना से फिर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। साल भर पहले चोटी कटने की घटना सामने आ चुकी है। मानधाता थाना क्षेत्र के मल्हूपुर की रहने वाली अर्चना (22) पुत्री शिव प्रसाद अपने घर में मंगलवार की रात सो रही थी।

विज्ञापन


आधी रात को तेज आवाज हुई, जिसके बाद वह चारपाई से उठी। देखा तो उसके बाल कटे थे। कटे बाल देखते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। परिवारीजन उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए।

यहां उसका इलाज चल रहा है। करीब एक साल पहले जिले में चोटी कटने की अफवाह ने महिलाओं की नींद उड़ा दी थी। डॉक्टर इसे बीमारी बता रहे थे। अब साल भर बाद फिर चोटी कटने की खबर ने इलाके के लोगों को भयभीत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें