दिल्ली में वर्चस्व की लड़ाई पर बुधवार को विराम लग गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और एलजी की ‘हद’ तय कर दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार को हर फैसला लेने के लिए उपराज्यपाल की सहमति लेनी जरूरी नहीं लेकिन कैबिनेट को अपने फैसलों की जानकारी राज्यपाल को जरूर देनी होगी। करीब एक महीने तक चली सुनवाई के बाद गत वर्ष 6 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, धान का समर्थन मूल्य 200 रुपए प्रति कुंतल बढ़ा
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने खरीफ फसलों के न्यूनतन समर्थन मूल्य (एमएसपी) को डेढ़ गुना बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। इससे धान की एमएसपी में 200 रुपए का इजाफा हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज मिशन 2019 की शुरुआत करेंगे शाह, बनेगी गांधी परिवार का किला भेदने की रणनीति
बुधवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने वाले भाजपा अध्यक्ष शाह वाराणसी के अमेठी कोठी में गांधी परिवार के सियासी किले को भेदने की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान शाह मिशन 2019 केलिए तैयार किए गए विस्तारकों की फौज से पूर्वांचल की लोकसभा की 30 और विधानसभा की 100 सीटों का फीडबैक हासिल करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किला मजबूत करने अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, टटोलेंगे संगठन की नब्ज
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे से मिशन यूपी पहुंच चुके हैं। इस दौरान वो किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के अलावा स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
राहुल गांधी अमेठी दौरे के लिए बुधवार को सुबह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से होते हुए अमेठी के लिए रवाना हुए। जहां वो 11:30 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
योगी के खिलाफ निगरानी याचिका पर सुनवाई आज, समर्थकों पर बवाल और फायरिंग का है आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपराधिक मुकदमा चलाए जाने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल निगरानी याचिका पर बुधवार को सुनवाई संभावित है। याचिका ग्रीष्मावकाश के दौरान दाखिल की गई थी, जिस पर कोर्ट सुनवाई के लिए चार जुलाई की तिथि नियत की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुखौटा कंपनियों पर बीएसई की बड़ी कार्रवाई, शेयर मार्केट से 222 कंपनियां आज होंगी बाहर
प्रमुख शेयर बाजार बीएसई बुधवार से 222 कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म से डिलिस्ट करेगा, क्योंकि इन कंपनियों में शेयर कारोबार पिछले छह महीने से अधिक समय से निलंबित है। शेयर बाजार यह कदम ऐसे समय में उठा रहा है, जब सरकार बाजार में सूचीबद्ध या गैर सूचीबद्ध मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसी मुखौटा कंपनियों पर अवैध धन की हेराफेरी का आरोप है।
यहां पढ़ें पूरी खबर