फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिशन 2019 की शुरुआत करेंगे शाह, बनेगी गांधी परिवार का किला भेदने की रणनीति

Wed, 04 Jul 2018 03:48 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने वाले भाजपा अध्यक्ष शाह वाराणसी के अमेठी कोठी में गांधी परिवार के सियासी किले को भेदने की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान शाह मिशन 2019 केलिए तैयार किए गए विस्तारकों की फौज से पूर्वांचल की लोकसभा की 30 और विधानसभा की 100 सीटों का फीडबैक हासिल करेंगे। मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ चाय पर चर्चा के जरिए सहयोगियों को साधने का संदेश देने के अलावा पूर्वांचल की चुनावी रणनीति का खाका खींचेंगे।

विज्ञापन

 
भाजपा सूत्रों के मुताबिक शाह के दौरे का मुख्य मकसद कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के साथ ही उन्हें मिशन 2019 के लिए मिशन मोड में लाने की है। गोरखपुर, फूलपुर के बाद कैराना, नूरपुर उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं के उदासीन होने की बात सामने आई थी। यही कारण है कि शाह ने इस दौरे में पूर्वांचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नियुक्त विस्तारकों से सीधा संवाद की योजना बनाई है।

इस अहम बैठक में शाह विस्तारकों से संगठन, सरकार, सांसद, विधायक और मंत्रियों का फीडबैक हासिल करेंगे। इस दौरान विस्तारकों से भावी रणनीति पर भी खुल कर चर्चा करेंगे। शाह अपने इस दौरे में पूर्वांचल की चुनावी रणनीति का खाका भी खींचेंगे। गांधी परिवार का सियासी किला (अमेठी और रायबरेली) को भेदना इस रणनीति का प्रमुख एजेंडा है।
विज्ञापन


इस क्रम में शाह बुधवार रात चुङ्क्षनदा नेताओं के साथ इन दोनों सीटों के लिए रणनीति तैयार करेंगे। पार्टी की योजना अगले लोकसभा चुनाव में इन दो में से एक सीट कांग्रेस से छीनने की है। इसी बैठक में पीएम मोदी की 14 और 15 जुलाई को होने वाली वाराणसी और आजमगढ़ की यात्रा पर भी चर्चा होगी।
 
सहयोगियों को साधने का देंगे संदेश 
सियासी दृष्टि से सबसे अहम इस सूबे में शाह सहयोगियों को साधने का भी संदेश देंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस क्रम में शाह मिर्जापुर में अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि सपा-बसपा के बीच गठबंधन के बाद सूबे में बढ़ी सियासी चुनौती के बीच शाह राजग में एकजुटता का भी संदेश देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें