फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में राहुल गांधी का रोड शो आज, किसान रथ पर होंगे सवार

Sat, 01 Oct 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
मतदाताओं को कांग्रेसी रंग में रंगने के लिए एक अक्तूबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पदयात्रा निकालेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करने के बाद वह पैदल ही होलीगेट तक आएंगे। यहां से वह किसान रथ में सवार होकर डीग गेट तक रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों प्रदेश यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके तहत ही वह एक अक्तूबर को शहर में लोगों के बीच जाएंगे। सुबह 10 बजे राहुल का द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम है। 10.15 बजे मंदिर से बाहर निकलकर पदयात्रा शुरू करेंगे। यहां से पैदल होलीगेट तक आएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद किसान रथ पर सवार होकर डीग गेट तक रोड शो करेंगे। साथ ही दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कालेज पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

डीग गेट पर रोड शो समाप्त करने के बाद राहुल गांधी यहीं से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने सभी कांग्रेसीजनों और समर्थकों से समय पर पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करने व रोड शो को सफल बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें